घर पर लगा दें IIT कानपुर की जादुई शीट… नहीं पड़ेगी AC-कूलर की जरूरत! 12 डिग्री घट जाएगा तापमान

0
घर पर लगा दें IIT कानपुर की जादुई शीट… नहीं पड़ेगी AC-कूलर की जरूरत! 12 डिग्री घट जाएगा तापमान


Last Updated:

IIT Kanpur News : भीषण गर्मी में अब एसी और कूलर पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं हैं. IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने ऐसी खास शीट बनाई है, जिसे दीवार या छत पर लगाने से घर का तापमान 10 से 12 डिग्री तक कम हो जाता …और पढ़ें

कानपुर : भीषण गर्मी में जब घरों की छतें और दीवारें तवे की तरह तपने लगती हैं और पानी की टंकियों में गर्म पानी उबलने लगता है, तो ऐसे हालात में राहत सिर्फ एसी और कूलर से ही मिलती है. लेकिन एसी और कूलर के साथ सबसे बड़ी परेशानी है बिजली का बढ़ा हुआ बिल और लगातार चलने की मजबूरी. अब कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर अनिमांसू घटक और उनकी टीम ने ऐसा समाधान ढूंढ निकाला है, जिसे अपनाकर घर हमेशा ठंडे रहेंगे और एसी–कूलर की जरूरत भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी.

आईआईटी कानपुर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अनिमांसू घटक ने अपनी टीम के साथ एक खास इंसुलेशन शीट तैयार की है. यह शीट सिंथेटिक पॉलीमर से बनी है और इसे घर की छतों, दीवारों और पानी की टंकियों पर आसानी से लगाया जा सकता है. इस शीट की सबसे खास बात यह है कि यह गर्मी में घर का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देती है. यानी झुलसाती धूप में भी कमरा ठंडा बना रहता है. इतना ही नहीं, अगर इसे पानी की टंकी के चारों ओर लपेट दिया जाए तो टंकी का पानी भी पूरी तरह ठंडा रहेगा.

रेडियोएक्टिव कूलिंग का कमाल
प्रो. घटक बताते हैं कि इस शीट को तैयार करने में नैनो पार्टिकल्स का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा इसमें रेडियोएक्टिव कूलिंग और रिफ्लेक्शन तकनीक का सहारा लिया गया है. यही कारण है कि यह धूप की गर्मी को अपने अंदर सोखने के बजाय उसे बाहर परावर्तित कर देती है और घर के अंदर ठंडक बनाए रखती है. इस तकनीक की खासियत यह है कि इसे लगाने के बाद न तो अतिरिक्त बिजली खर्च करनी पड़ती है और न ही कूलर–एसी चलाने की जरूरत होती है.

मात्र इतनी है कीमत
कीमत की बात करें तो यह शीट आम लोगों की पहुंच में है. प्रो. घटक ने बताया कि इस शीट को लोग 50 से 60 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से खरीद सकते हैं. यानी अगर कोई व्यक्ति अपने घर की पूरी छत या पानी की टंकी पर इसे लगवाना चाहता है तो बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से कर सकता है. उत्पादन के लिए आईआईटी कानपुर की एक स्टार्टअप कंपनी के साथ करार भी हो चुका है, जिससे यह शीट बड़े पैमाने पर बाजार में उपलब्ध हो सकेगी.

कानपुर से नैनीताल तक लोगों की पहली पसंद
कानपुर, आगरा, कन्नौज और नैनीताल जैसे शहरों में इस शीट का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शुरू भी हो गया है. कई घरों और औद्योगिक इकाइयों में इसे लगाया गया है. वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि इस शीट के कारण जून जैसे सबसे गर्म महीनों में भी एसी का उपयोग 25 से 30 प्रतिशत तक कम करना पड़ा. इसका सीधा फायदा बिजली बिल में दिखाई दिया.

बिजली की घटेगी खपत
लोगों का मानना है कि अगर यह शीट हर घर तक पहुंच गई तो न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि बिजली की खपत भी काफी घट जाएगी. इससे पर्यावरण पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा. अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह शीट गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी और इसका इस्तेमाल कानपुर से लेकर नैनीताल तक ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में तेजी से फैल जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

घर पर लगा दें IIT कानपुर की जादुई शीट… नहीं पड़ेगी AC-कूलर की जरूरत!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *