घर बनवाना हुआ सस्ता, टाइल, मार्बल और ग्रेनाइट के दामों में कटौती, जानें नए दाम

0
घर बनवाना हुआ सस्ता, टाइल, मार्बल और ग्रेनाइट के दामों में कटौती, जानें नए दाम


Last Updated:

बिल्डिंग मैटेरियल्स पर लगने वाले जीएसटी दरों में हाल ही में कमी की गई है, जिसमें मुख्य रूप से सीमेंट शामिल है. पहले सीमेंट पर 28% जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर अब 18% कर दिया गया है. इस बदलाव से ग्राहकों को सीधे लाभ मिल रहा है. 10% की छूट के चलते प्रति बोरी सीमेंट पर 25 से 30 रुपए का अंतर आया है, जिससे घर बनवाने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है. आइए विस्तार से जानते है इस बारे में…

आजमगढ़. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए जीएसटी की नई दरें लागू कर दी हैं. इसके चलते घर में इस्तेमाल होने वाले दैनिक संसाधनों से लेकर रोजमर्रा के अतिरिक्त इस्तेमाल होने वाली कई चीजों के दाम कम हो गए हैं. सरकार ने बिल्डिंग मैटेरियल्स पर लगने वाले जीएसटी दरों में भी कमी की है, जिससे घर बनवाने वाले लोगों को खासा फायदा मिलेगा. सीमेंट पर जहां पहले 28% जीएसटी लगता था, वहीं अब इसे घटाकर 18% कर दिया गया है. इसी तरह मार्बल और ग्रेनाइट पर जीएसटी की दरें 12% से घटाकर 5% कर दी गई हैं. जीएसटी में हुई इस कटौती का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो अपना घर बनवा रहे हैं या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं.

सीमेंट के साथ मार्बल और ग्रेनाइट भी सस्ते
किसी भी घर के निर्माण में सबसे अधिक खर्च बिल्डिंग मटेरियल पर होता है, जिसमें सीमेंट की भूमिका सबसे अहम होती है. घर की कुल लागत का लगभग 20% हिस्सा सीमेंट पर ही खर्च हो जाता है. इसके अलावा फर्श, मार्बल, ग्रेनाइट और टाइल जैसी सामग्री पर भी काफी पैसे खर्च होते हैं. ऐसे में जीएसटी दरों में कमी से इन सभी बिल्डिंग मटेरियल्स के दामों में राहत मिली है, जिससे घर बनवाने वाले लोगों को आर्थिक फायदा हो रहा है. हालांकि, ईंट पर अब भी कोई राहत नहीं दी गई है और इसमें पुरानी दरों के अनुसार 12% जीएसटी ही लागू रहेगी.

30 रुपए तक कम होगा सीमेंट का दाम
आजमगढ़ में बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी अभिषेक जायसवाल बताते हैं कि जीएसटी दरों में कमी से ग्राहकों को सीधा फायदा मिल रहा है. सीमेंट पर 10% की छूट मिलने से प्रति बैग 25 से 30 रुपए की बचत होती है. औसतन 1,000 स्क्वायर फीट के घर के निर्माण में लगभग 40 लाख रुपए का खर्च आता है, जिसमें करीब 8 लाख रुपए सिर्फ सीमेंट पर खर्च होते हैं. नई जीएसटी दरों के अनुसार सीमेंट पर अब तकरीबन 70 से 80 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है.

होगी लाखों की बचत
सीमेंट व्यापारी अभिषेक जायसवाल के अनुसार, एक बोरी सीमेंट की कीमत पहले लगभग 420 रुपए थी. नई जीएसटी दरों में कमी के बाद प्रति बोरी 25 से 30 रुपए की बचत हो रही है. महंगाई से जूझ रहे आम लोगों के लिए यह दरों में कटौती त्योहारों का एक तोहफा साबित हो रही है. साथ ही, सीमेंट, टाइल और मार्बल पर जीएसटी कम होने से घर बनवाने में लाखों रुपए तक की बचत संभव होगी.

homeuttar-pradesh

घर बनवाना हुआ सस्ता, टाइल, मार्बल और ग्रेनाइट के दामों में कटौती, जानें नए दाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *