घर बैठे सही करें लर्निंग डीएल में नाम-पता, नहीं जाना पड़ेगा RTO ऑफिस, इन स्टेप्स को करें फॉलो
Last Updated:
Rampur News : पहले यह प्रोसेस पूरी तरह मैनुअल था. एक-एक सुधार के लिए लोगों को एआरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे. दलाल पीछे पड़े रहते थे. कई बार दस्तावेज पूरे होने के बावजूद कई दिन लग जाते थे.
ये रहा तरीका
एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन चालकों को पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है. इसके तीन महीने बाद ही स्थायी लाइसेंस जारी किया जाता है. इस बीच अगर लर्निंग डीएल में कोई त्रुटि होती है तो लोगों को बाद में बड़ी दिक्कत आती है. खासकर नाम या पता गलत हो जाए तो स्थायी लाइसेंस बनवाने में रुकावट आती है. परिवहन विभाग के अनुसार, अगर आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो सात कार्यदिवसों के भीतर सुधार कर दिया जाएगा. इसके लिए किसी एजेंट की जरूरत नहीं है. इससे न सिर्फ प्रक्रिया पारदर्शी बनी है बल्कि भ्रष्टाचार की संभावना भी कम हो गई है. परिवहन विभाग पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस डुप्लीकेट आरसी, एनओसी और वाहन स्थानांतरण जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा चुका है. लर्निंग डीएल में सुधार की यह नई सुविधा भी उसी दिशा में एक और कदम है.