चंदा चोरी मामले में 6 आरोपियों से पूछताछ पूरी, अब टिन्नू और मनीष यादव की बारी

0
चंदा चोरी मामले में 6 आरोपियों से पूछताछ पूरी, अब टिन्नू और मनीष यादव की बारी


Last Updated:

Ayodhya Ram Mandir Chanda Chori Inquiry: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने पहले ही 6 आरोपियों से पूछताछ कर ली है और अब बारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव की है.

Zoom

राम शंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव

अयोध्या: राम जन्मभूमि अयोध्या में चंदा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट आने के बाद ट्रस्ट के कुल 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है. पुलिस ने कुल 6 आरोपियों से अब तक पूछताछ कर ली है और अब पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपी राम शंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव से पूछताछ करने वाली है. पुलिस ने जेल पहुंचकर मामले के दोनों आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव से पूछताछ के लिए 39 घंटे की पुलिस रिमांड ले ली है. इसके बाद विवेचक आशुतोष तिवारी एसओजी प्रभारी के साथ जेल पहुंचे और दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लिया.

कोर्ट ने 39 घंटे दी पुलिस रिमांड
जानकारी के मुताबिक, विवेचक आशुतोष तिवारी ने एंटी करप्शन कोर्ट से दोनों आरोपियों की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी. हालांकि कोर्ट ने अभी 39 घंटे की ही पुलिस रिमांड दी है और कहा है कि आगे जरुरत पड़ने पर रिमांड की समय सीमा को बढ़ाया जाएगा. पुलिस रिमांड में दोनों आरोपियों से पुलिस चढ़ावा चोरी मामले में सारी जानकारी लेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि आरोपी कैसे इस चोरी को अंजाम देने थे और इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव का क्या रोल था. इसके बाद जांच एजेंसियां सभी आरोपियों के बयान और मिले साक्ष्यों का मिलान करेंगी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

चाचा-भतीजा खोलेंगे सारी पोल
बता दें कि पुलिस इससे पहले सभी 6 आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ कर चुकी है. अब चाचा-भतीजे रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव से पूछताछ के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं हाल ही में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. टिन्नू यादव ठेकेदार निकला. वह अपनी पत्नी पूनम देवी के नाम पर ‘सौंदर्य कंस्ट्रक्शन’ नाम से एक निर्माण कंपनी चला रहा था. यह फर्म साल 2023 से लोक निर्माण विभाग (PWD) में पंजीकृत है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *