चंदौली में बाढ़ और आपदा से बचने के लिए हुआ मॉकड्रिल, NDRF ने दिए टिप्स; रिहर्सल देखने जुटे लोग

0
चंदौली में बाढ़ और आपदा से बचने के लिए हुआ मॉकड्रिल, NDRF ने दिए टिप्स; रिहर्सल देखने जुटे लोग


Last Updated:

Mock drill in Chandauli: मानसून के दौरान प्रदेश में संभावित बाढ़ के मध्य नजर सरकार ने प्रदेश के 118 तहसीलों में संभावित बाढ़ ग्रस्त इलाकों में इमरजेंसी व्यवस्थाओं को देखने और धार देने के लिए एक पूर्व अभ्यास कार…और पढ़ें

चंदौली: बाढ़ से निपटने के लिए यूपी सरकार राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल प्रदेश के 44 जिलों में करा रही है. इस क्रम में चन्दौली जिले में भी 4 तहसील में अलग-अलग आपदा प्रबंध की तैयारियों को आंका गया. इस दौरान इमरजेंसी बाढ़ आपदा आपरेशन सेंटर और बाढ़ के दौरान लोगों को राहत देने और बचाव कार्य की तैयारियों की समीक्षा की गई है.

दरअसल, मानसून के दौरान प्रदेश में संभावित बाढ़ के मध्य नजर सरकार ने प्रदेश के 118 तहसीलों में संभावित बाढ़ ग्रस्त इलाकों में इमरजेंसी व्यवस्थाओं को देखने और धार देने के लिए एक पूर्व अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुरुवार को चन्दौली के मुगलसराय, चकिया सदर और सकलडीहा के बलुआ में यह आयोजन किया गया.

अफसर व कर्मचारी हुए शामिल
इसमें विभिन्न महकमों के अफसर व कर्मचारी शामिल हुए. मॉक ड्रिल के नोडल ऑफिसर इलाके के एसडीएम को बनाया गया और आपदा राहत के इस पूर्व अभ्यास की मॉनिटरिंग शासन द्वारा की की जा रही हैं. इस दौरान कर्मचारियों को बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने, उनको इलाज तथा अन्य राहत मुहैया कराने आदि के बारे में प्रदर्शन के जरिए सिखाया गया.

स्काउट और एनसीसी कैडेट भी हुए शामिल
वहीं, बचाव कार्यों को सांकेतिक रूप में दिखाया गया, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन से जुड़े पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, विकास विभाग, पुलिस, बिजली, कृषि, अग्निशमन तथा परिवहन आदि कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, स्काउट और एनसीसी कैडेट शामिल हुए.

केस स्टडी के माध्यम से किया गया पूर्वा अभ्यास
इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा ने लोकल 18 से बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्यकम आयोजित किया गया. भविष्य में बाढ़ को देखते हुए तमाम जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर केस स्टडी के माध्यम से पूर्वा अभ्यास किया गया. विभागों की जिम्मेदारी के हिसाब से हर स्तर पर जरूरी इंतजामों को परखा गया हैं. इस दौरान पूरे कार्यकम का लाईव टेलीकास्ट भी जूम मीटिंग के जरिए शासन तक किया जा रहा हैं.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

चंदौली में बाढ़ और आपदा से बचने के लिए हुआ मॉकड्रिल, NDRF ने दिए टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *