चलती ट्रेन से बिहार के इमाम दिया धक्का, उधर कॉल पर थी पत्नी, यूपी में गई जान

0
चलती ट्रेन से बिहार के इमाम दिया धक्का, उधर कॉल पर थी पत्नी, यूपी में गई जान


Last Updated:

Bihar Boy Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली कैंट रेलवे के पास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ट्रेन में सफर कर रहे बिहार के युवक इमाम को लोगों ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. ऐसे में युवक की मौत हो गई.

Zoom

यात्रियों ने मोबाइल चोरी के शक में ट्रेन से दिया धक्का ( AI Image)

बरेली: बिहार के एक 35 वर्षीय इमाम की दर्दनाक मौत ने हर किसी हैरान कर दिया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इमाम ट्रेन से सफर कर रहे थे, तभी कुछ सहयात्रियों ने उन पर चोरी का गंभीर आरोप लगा दिया. इमाम सबको कहता रहा कि उसने चोरी नहीं की है, मगर कोई उसकी बात सुनने और समझने को तैयार नहीं था. यह आरोप धीरे-धीरे विवाद में बदल गया और बात इतनी बढ़ गई कि आरोप लगाने वाले लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

स्थिति बेकाबू हो गई और आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया. यह भयावह घटना 26 अप्रैल को बरेली कैंट रेलवे स्टेशन के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले इमाम ने अपनी पत्नी को फोन किया था और उसको पूरी स्थिति के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग उन पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं और माहौल तनावपूर्ण है. इसके कुछ समय बाद उनका फोन बंद हो गया, जिससे परिवार चिंतित हो गया. बाद में उनकी मौत की खबर सामने आई, जिसने परिवार और स्थानीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया.

इसी तरह की एक और चौंकाने वाली घटना कुछ दिन पहले दिल्ली से सामने आई थी. यहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज पर आरोप है कि उन्होंने जोमैटो के डिलीवरी बॉय पांडव कुमार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में पांडव का दोस्त कृष्ण भी घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह घटना जाफराकलां थाना क्षेत्र के रावता गांव की बताई जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *