चार साल में दोगुनी हो गई अमीरों की संख्या, धन्नासेठों के मामले 6ठे स्थान पर UP
Last Updated:
UP News: उत्तर प्रदेश में करोड़पतियों की संख्या चार साल में दोगुनी होकर 57,700 हो गई है, जिससे यूपी देश के धनाढ्य राज्यों में छठे स्थान पर है. मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, निवेश, उद्योग वृद्धि और शहरीकरण ने इस वृद्धि में योगदान दिया है.
UP News; यूपी में दोगुनी हो गई अमीरों की संख्या (AI Generated Image)सबसे ज्यादा अमीर महाराष्ट्र में
रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा अमीर महाराष्ट्र में हैं. यहां 1.78 लाख मिलियनेयर परिवार हैं, उसके बाद दिल्ली (79,800), तमिलनाडु (72,600) और कर्नाटक (68,800) का स्थान है. यूपी के बाद तेलंगाना (51,700), पश्चिम बंगाल (50,400), राजस्थान (33,100) और हरियाणा (30,500) हैं. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगले दशक में भारत का जीडीपी दोगुना होने के साथ धन्नासेठों की संख्या 17-20 लाख तक पहुंच सकती है. हुरुन इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जुनैद ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे तेज गति से अमीर बनने की राह पर है, लेकिन बिलियनेयर बनना अभी भी चुनौतीपूर्ण है.”
अमीर वर्ग कहां कर रहा निवेश
रिपोर्ट ने लक्जरी खर्चों पर भी प्रकाश डाला है. अमीर वर्ग रियल एस्टेट, लग्जरी कारों और यात्राओं पर अधिक निवेश कर रहा है. डिजिटल भुगतान, खासकर यूपीआई, ने नकद और कार्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी एंड सीईओ संतोष अय्यर ने टिप्पणी की, “भारत की विकास कहानी महत्वाकांक्षा और लचीलापन से परिभाषित है.”

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें