चित्रकूट के पाठा में ग्रामीणों के लिए करौंदा बना गर्मियों में कमाई का जरिया, जाने

0
चित्रकूट के पाठा में ग्रामीणों के लिए करौंदा बना गर्मियों में कमाई का जरिया, जाने


Last Updated:

Chitrakoot news: पाठा क्षेत्र में गर्मियों में करौंदा खूब उगता है, ग्रामीण इसे तोड़कर चटनी, अचार, सब्जी बनाते और बाजार में बेचकर आमदनी कमाते हैं. वहीं डॉक्टर इसे सेहतमंद बताते हैं. गर्मियों के मौसम में सिर्फ भीषण गर्मी ही नहीं बल्कि कई तरह के औषधीय फल भी अपने साथ लेकर आता है. इन्हीं में से एक है करौंदा जो इन दिनों जंगलों से लेकर गांवों के घरों तक आसानी से देखने को मिल रहा है. खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह फल न केवल लोगों की पसंद बना हुआ है.

चित्रकूट: पाठा क्षेत्र गर्मियों के मौसम में सिर्फ भीषण गर्मी ही नहीं बल्कि कई तरह के औषधीय फल भी अपने साथ लेकर आता है. इन्हीं में से एक है करौंदा जो इन दिनों जंगलों से लेकर गांवों के घरों तक आसानी से देखने को मिल रहा है. खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह फल न केवल लोगों की पसंद बना हुआ है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. पाठा क्षेत्र के लोग इसका सेवन करने के साथ-साथ बाजारों में बेचकर अच्छी कमाई भी कर लेते हैं.

पाठा के जंगलो में होता है करौंदा

आप को बता दे कि चित्रकूट के पाठा क्षेत्र के जंगलों और ग्रामीण इलाकों के घरों में करौंदा बड़ी मात्रा में पाया जाता है. खास बात यह है कि यह पौधा कम पानी में भी आसानी से उग जाता है, इसलिए पथरीली और सूखे वाली जमीन में भी इसकी पैदावार अच्छी होती है,गर्मियों के मौसम में ग्रामीण महिलाएं और बच्चे जंगलों से करौंदा तोड़कर बाजारों में बेचते भी नजर आते हैं. स्थानीय लोग इसका प्रयोग अचार, चटनी, मुरब्बा, जूस और सब्जी बनाने में करते हैं.

डॉक्टर बोले शरीर के लिए है फायदेमंद

मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पवन कुमार ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि करौंदा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है. उन्होंने कहा कि पहले के समय में गांवों के लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते थे और घरों में इसकी चटनी, अचार व सब्जी बनाई जाती थी,लेकिन समय के साथ लोगों में जागरूकता कम होने लगी है, जिसके कारण इसका उपयोग घट गया है. उन्होंने बताया कि करौंदा में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है.उनका कहना है कि करौदा पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है.

गांव में चटनी करते हैं तैयार

वहीं पाठा के रहने वाले अनीस ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि मैं खुद अपने घर में करौंदा का पेड़ लगाया हूं. यह फल गर्मियों में बड़ी मात्रा में आता है. गांवों में लोग इसका इस्तेमाल चटनी और सब्जी बनाने में करते हैं, उन्होंने कहा कि करौंदा जंगलों से लेकर गांव के लगभग हर घर में देखने को मिल जाता है. कई ग्रामीण इसे जंगलों से तोड़कर बाजारों में बेचते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो जाती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *