चूल्हा-चौका छोड़ मुरादाबाद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, कमा रही 10 हजार महीना

0
चूल्हा-चौका छोड़ मुरादाबाद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, कमा रही 10 हजार महीना


Last Updated:

Maa Sharda Self-Help Group: यूपी के मुरादाबाद में अब महिलाएं घर का चूल्हा-चौका छोड़कर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहीं है. बहुत सी महिलाएं रोजगार से जुड़कर खुद के पैरों पर खड़ी हो चुकी हैं. इन्हीं में शहर की एक महिला भी शामिल है, जो चावल की कचरी बनाकर मोटा मुनाफा कमा रही हैं. पहले घर के कामों तक सीमित रहने वाली इन महिला ने छोटी शुरुआत की और आज उनका कारोबार लाखों की आमदनी दे रहा है.

गर्म तेल में तलते ही फूलने वाली कुरकुरी कचरी की डिमांड शादी-ब्याह और त्योहारों में खूब रहती है. खास बात ये है कि वे खुद तो आत्मनिर्भर बनी ही हैं. साथ ही आसपास की दर्जनों महिलाओं को भी अपने साथ रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही हैं.

समूह की अध्यक्ष रजनी ने बताया कि हमारे पास चावल की कचरी है, जो जलेबी की तरह भी बनाई जाती हैं और लंबी कुरकुरे की तरह भी बनाई जाती हैं. इसे बनाने के लिए हम पहले चावल को साफ करतें है, फिर चावल को भिगोया जाता है. साथ ही भिगोने के बाद इसको पिसा जाता है, उसके बाद इसे पकाया जाता है.

फिर गैस पर इसे अच्छे से पकाया जाता है, ताकि यह पूरी तरह से पक सके और कोई भी कड कच्चा ना रह जाए. फिर इसे हम बरी के आकार में बनाते हैं. कुरकुरे के आकार में बनाते हैं और जलेबी के आकार में बनाते हैं, इसके साथ ही लोग इसे बहुत पसंद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह हमारी मुरादाबाद के रामपुर दोराये के पीतल नगरी गेट पर शॉप है, यहां से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर लेकर जाते हैं और हमारे समूह को इस काम में बहुत अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. हमारे समूह का नाम मां शारदा स्वयं सहायता समूह है.

प्रत्येक महिला इस काम में समूह से जोड़कर 8 से 10000 रुपए महीना आसानी से कम रही है. इस समूह में हम 8 से 10 महिलाएं जुड़ी है. इसके अलावा धीरे-धीरे हम अन्य और महिलाओं को भी इस कारोबार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहे हैं और वह भी घर के चूल्हे चौके के साथ-साथ अच्छा मुनाफा कमा रहीं है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *