छत में रखी टंकी में जम गई है गंदगी और काई? तो डाल दें ये फ्री की चीज, चुटकियों में हो जाएगी साफ!

0
छत में रखी टंकी में जम गई है गंदगी और काई? तो डाल दें ये फ्री की चीज, चुटकियों में हो जाएगी साफ!


Last Updated:

Water Tank Cleaning Tips: छत में रखी पानी की टंकी में काई और गंदगी जम जाती है. तो उसमें जामुन की लकड़ी डाल दें. कभी भी काई नहीं जमेगी. पानी एकदम साफ रहेगा.

रायबरेली : हमारे आसपास कई तरह के औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जिनका अपना अलग-अलग महत्व होता है. इन्हीं पौधों में से एक है जामुन का पौधा, जो हमारी सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है,  साथ ही यह कई घरेलू उपयोग में भी काम में आता है. तो आईए जानते हैं जामुन का हमारी सेहत के साथ ही और किस काम में उपयोग में लाया जाता है. दरअसल रायबरेली जिले के अखिल आयुर्वेद केंद्र के संचालक अखिलेश कुमार ( बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि जामुन का फल ,पत्तियां , छाल तो हमारे लिए फायदेमंद होती ही है, साथ ही इसकी लकड़ी में भी कई गुण पाए जाते हैं. इसी वजह से यह हमारे लिए बेहद उपयोगी होती है

जामुन के पेड़ की लकड़ी में भी कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसे पानी की टंकी में डाल देने से उसमें शैवाल व हरि काई नहीं लगती है. वह बताते हैं कि इसी कारण पुरातन काल में लोग इसकी लकड़ी का उपयोग नाव बनाने में करते थे. साथ ही जब गांव में कुंए खोदे जाते थे, तो उसकी तलहटी में जामुन की लकड़ी को डाला जाता था. जिसे ‘जमोट’ कहा जाता था. इसे कुंए में डालने का उद्देश्य यही होता था कि कुएं में शैवाल व काई न जमने पाए.  साथ ही कुएं का पानी स्वच्छ  व ताजा बना रहे.

शरीर के लिए है बेहद फायदेमंद

अखिलेश कुमार बताते हैं कि जामुन हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है .क्योंकि इसमें विटामिन सी आयरन व इंसुलिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है .जो हमारे शरीर की हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज की बीमारी से भी बचाव करने में कारगर होता है. साथ ही इसकी पत्तियों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त शुगर को नियंत्रित करने में कारगर होते हैं.

पानी की टंकी में डाल दें एक टुकड़ा 

छत पर रखी पानी की टंकी में शैवाल व हरी काई न लगे इसके लिए आप पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी का एक छोटा सा टुकड़ा डाल दें. जिससे पानी साफ व स्वच्छ होने के साथ ही टंकी भी बिल्कुल साफ सुथरा बनी रहेगी. इसी के साथ ही आपको टंकी की सफाई के लिए भी ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. आगे की जानकारी देते हुए बताते हैं कि जामुन की लकड़ी का छोटा सा गुटका पानी की टंकी में डालने पर पानी में एक्स्ट्रा मिनरल्स भी मिलेंगे. जिससे उसका टीडीएस भी संतुलित रहेगा.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

छत में रखी टंकी में जम गई है गंदगी और काई? तो डाल दें ये फ्री की चीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *