छूते ही मच जाए खुजली! ये फल नहीं, खतरनाक रोएं वाला किवांच, क्यों बनता है खुजली का कारण

0
छूते ही मच जाए खुजली! ये फल नहीं, खतरनाक रोएं वाला किवांच, क्यों बनता है खुजली का कारण


Last Updated:

सुल्तानपुर में उगने वाला किवांच का फल अपने फायदों के साथ-साथ खुजली पैदा करने वाले रोयों के कारण चर्चा में है. इसकी फली पर मौजूद बारीक बाल त्वचा के संपर्क में आते ही जलन और तेज खुजली कर देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इनमें सेरोटोनिन और मुकुनाइन जैसे रसायन पाए जाते हैं, जो त्वचा को लाल कर देते हैं, इसलिए इसकी तुड़ाई के दौरान पूरी सावधानी और सुरक्षा जरूरी मानी जाती है.

सुल्तानपुर. फल का नाम सुनते ही आपको मुलायम और फायदेमंद चीजों के बारे में याद आता होगा, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं यह एक ऐसे फल के बारे में जिसको लोग छूने से डरते हैं. हम बात कर रहे हैं की कौंच के बारे में, जिसके आवरण को लोग छूने से डरते हैं क्योंकि इसके आवरण के रोए ऐसे होते हैं जो यदि लोगों के शरीर में छू जाते हैं तो उससे उनका काफी देर तक खुजली होती है. ग्रामीण व किवांच की खेती करने वाले योगेश कुमार पांडेय लोकल 18 से बताते हैं कि वांच बीज के ऊपर की जो पखली होती है उस पखली में छोटे-छोटे ऐसे खतरनाक बाल होते हैं जिसको यदि कोई व्यक्ति और यदि बाल लोगों के शरीर में कहीं भी लग जाता है तो इससे शरीर में भयानक खुजली होने लगती है. यह खुजली इतनी खतरनाक होती है कि यह त्वचा को लाल कर देती है इसलिए इसकी खेती करने वाले लोग बहुत सावधानी से इसके आवरण को हटाते है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *