जिम में महिलाओं को ट्रेनिंग दे रहे पुरुष ट्रेनर… इलाहाबाद HC ने जताई चिंता
Last Updated:
Allahabad High Court News: अदालत ने 27 अगस्त के अपने आदेश में कहा, “यह एक गंभीर मामला है कि वर्तमान में पुरुष जिम प्रशिक्षक महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना महि…और पढ़ें
जिम में महिलाओं को पुरुष ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग देनें पर कोर्ट ने जताई चिंता.पीड़िता की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि आठ सितंबर निर्धारित की है. पीड़िता ने निचली अदालत के समक्ष अपने बयान में आरोप लगाया था कि आरोपी ने जिम आने वाली एक अन्य महिला के अश्लील वीडियो बनाए थे और उस महिला को ऐसी अश्लील सामग्री भेजता रहा है. इन आरोपों पर अदालत ने कहा कि इन कथित कृत्यों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) भी लगाई जा सकती है.
अदालत ने 27 अगस्त के अपने आदेश में कहा, “यह एक गंभीर मामला है कि वर्तमान में पुरुष जिम प्रशिक्षक महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं.” अदालत ने कहा, “उक्त परिस्थितियों पर विचार करते हुए मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस थाना के जांच अधिकारी को एक व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया जाता है कि क्या अपीलकर्ता द्वारा संचालित जिम कानून के तहत पंजीकृत है? क्या मौजूदा मामले में अपीलकर्ता को गिरफ्तार किया गया है? उस जिम में महिला प्रशिक्षक हैं या नहीं?”
मुसलमानों पर दे चुके हैं विवादित बयान
बता दें कि जज शेखर यादव कई बार सुर्खियों में रहे हैं, बीते साल उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में मुसलमानों पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि देश को बहुसंख्यकों के हिसाब से ही चलना चाहिए. दिसंबर 2024 में यूसीसी का समर्थन करते हुए शरीयत कानून की निंदा की थी. शेखर यादव ने बयान देते हुए कहा था कि देश की व्यवस्था बहुसंख्यकों के हिसाब से ही चलेगी.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें