जौनपुर-मेरठ से PCS अफसरों के धड़ाधड़ तबादले, कहां सबसे ज्यादा पोस्टिंग की गईं
Last Updated:
UP PCS Transfer List : उत्तर प्रदेश सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. जौनपुर और मेरठ सबसे अधिक ट्रांसफर पोस्टिंग जिलों में रहे. वाराणसी, लखनऊ, बागपत, महोबा और अन्य जिलों में भी कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं.
यूपी पीसीएस ट्रांसफर की खबर पढ़ें..
लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन में लगातार तबादले हो रहे हैं. इसी क्रम में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस बार सबसे ज्यादा असर जौनपुर और मेरठ पर दिखाई देता है. इन दोनों जिलों में कई अहम पदों पर तैनात अधिकारियों का तबदाला किया गया है. इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, महोबा, बागपत, बदायूं, पीलीभीत, बुलंदशहर और बस्ती समेत कई जिलों में भी प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है. तबादला सूची को देखा जाए तो जौनपुर से सबसे ज्यादा ट्रांसफर हुए हैं. यहां नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महोबा भेजा गया है. उपजिलाधिकारी बिंदुलता को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कानपुर नगर बनाया गया है, जबकि महिपाल सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है. यानी एक ही जिले में एक साथ कई प्रमुख प्रशासनिक पदों पर बदलाव किया गया है.
यूपी पीसीएस ट्रांसफर लिस्ट में मेरठ भी इस फेरबदल का बड़ा केंद्र रहा. नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल भेजा गया है. वहीं अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बनाया गया. दूसरी ओर नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत विजय वर्धन तोमर को अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ की जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक ढांचे को नया स्वरूप दिया गया है.
वाराणसी में भी अहम बदलाव हुए
अयोध्या विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी रहे महेंद्र कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी बनाया गया है. वहीं वाराणसी में तैनात उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह का तबादला चित्रकूट कर दिया गया है. इससे साफ है कि पूर्वांचल के महत्वपूर्ण जिलों में भी सरकार ने प्रशासनिक संतुलन बनाने का प्रयास किया है.
राजधानी लखनऊ में भी बदलाव कम नहीं रहे. नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ ज्ञानचंद्र गुप्ता को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बस्ती भेजा गया है, जबकि एटा के उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा मेरठ से सत्य प्रकाश सिंह को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बनाकर सरकार ने मंडलीय स्तर पर भी प्रशासनिक फेरबदल किया है.
कुछ नई नई जिम्मेदारियां काफी अहम
लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिनकी नई जिम्मेदारियां काफी अहम मानी जा रही हैं. आजमगढ़ के उपजिलाधिकारी संजय चावला को उसी जिले का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है, जिससे उन्हें जिले में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी. नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है. वहीं मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर का अपर जिलाधिकारी भू एवं अर्जन बनाया गया है, जिसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण नियुक्ति माना जा रहा है.
बागपत, बदायूं और बस्ती भी इस सूची में प्रमुखता से उभरे हैं. बागपत में अपर जिलाधिकारी न्यायिक का पद बदला गया है, बदायूं में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी नए अधिकारी को दी गई है, जबकि बस्ती में भी वित्त एवं राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर नया अधिकारी तैनात किया गया है. इसके अलावा बुलंदशहर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, चंदौली, गाजीपुर, मुरादाबाद, जालौन, कानपुर नगर, गोरखपुर विकास प्राधिकरण और वृंदावन नगर निगम से जुड़े पदों पर भी बदलाव किए गए हैं.
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…
और पढ़ें