टेस्टी बना था मटर पनीर और रसगुल्ला, टूट पड़े लोग, फिर गांव में आने लगी एंबुलेंस

0
टेस्टी बना था मटर पनीर और रसगुल्ला, टूट पड़े लोग, फिर गांव में आने लगी एंबुलेंस


Last Updated:

जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली. कई लोगों को ड्रिप चढ़ाई गई, जबकि कुछ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मामले की जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हो गई है.

Zoom

बुलंदशहर में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला.

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सलगमा में आयोजित एक गोद भराई समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब कार्यक्रम में शामिल लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. समारोह में शामिल ग्रामीणों ने जैसे ही खाना खाया, उसके कुछ देर बाद कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतें शुरू हो गईं. देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया और बीमार लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.

मटर पनीर और रसगुल्ला खाने से तबीयत हुई खराब
बताया जा रहा है कि समारोह में परोसी गई मटर पनीर की सब्जी और छेना का रसगुल्ला खाने के बाद लोगों की हालत बिगड़ी. ग्रामीणों के अनुसार पहले कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई, लेकिन धीरे-धीरे बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ती चली गई. कार्यक्रम में शामिल करीब पचास से साठ ग्रामीणों के बीमार होने की बात सामने आ रही है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया. बीमार लोगों को जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है.

अस्पताल में लग गई मरीजों की भीड़
अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली. कई लोगों को ड्रिप चढ़ाई गई, जबकि कुछ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मामले की जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हो गई है. डॉक्टरों और ग्रामीणों की शुरुआती आशंका फूड प्वाइजनिंग की बताई जा रही है. माना जा रहा है कि भोजन में किसी तरह की गड़बड़ी या खराब खाद्य सामग्री के चलते लोगों की तबीयत बिगड़ी. हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

स्वास्थ्य विभाग लेगी खाने का सैंपल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाने के सैंपल लेने की भी तैयारी की जा रही है ताकि बीमारी की सही वजह सामने आ सके. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी. गांव में एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *