ट्रेन से उतरा यात्री, बार-बार जेब में लगा रहा था हाथ, GRP को हुआ शक,खुला मामला

0
ट्रेन से उतरा यात्री, बार-बार जेब में लगा रहा था हाथ, GRP को हुआ शक,खुला मामला


Last Updated:

जीआरपी जवान रेल यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर कराने के लिए स्‍टेशनों पर लगातार जांच अभियान चला रहे हैं. इसके तहत प्रतापगढ़ स्‍टेशन में ऐसे मोबाइल चोर पकड़ा, जो ट्रेनों से मोबाइल और कीमती सामान चुराता था.

Zoom

जीआरपी सुरक्षित सफर कराने के लिए चला रही है स्‍टेशनों पर अभियान.

लखनऊ. लखनऊ जीआरपी क्षेत्र के तहत आने वाले प्रतापगढ़ स्‍टेशन में जीआरपी के जवान रेगुलर जांच कर रहे थे. उसी दौरान एक ट्रेन रुकी और तमाम यात्री चढ़े और उतरे. ट्रेन से नीचे उतरे यात्री एग्जिट गेट की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक यात्री बार बार जेब में हाथ लगा रहा था. यात्री की हरकत देखकर जीआरपी जवानों को शक हुआ. उन्‍होंने रोककर तलाशी ली, जेब से ऐसा कुछ निकला, भागकर अधिकारी मौके पर पहुंचे.

पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट की घटनाओं को रोकने अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत थानाध्यक्ष थाना जीआरपी प्रतापगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम 28 जून को गश्‍त पर थी. प्‍लेटफार्म पर एक यात्री को जांच के लिए रोका. पहले वो तेज कदम बढ़ाकर अनसुना करने की कोशिश की. लेकिन जीआरपी जवानों ने तेज आवाज देकर रुकने को मजबूर कर दिया. इसके बाद भागकर जीआपी जवान मौके पर पहुंचे. यह देखकर यात्री घबरा गया. पूछताछ करने पर कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पाया.

इसके बाद जवानों ने यात्री की तलाशी ली. उसके पास ऐसा कुछ निकला, सुनकर अधिकारी भागे-भागे मौके पर पहुंचे. उसके कब्जे से चोरी का एक लेडीज पर्स, जिसमें से 02 अदद टच स्क्रीन मोबाइल, 3 स्कूल स्कॉर्ट कार्ड, 1 अदद डेबिट कार्ड सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, समेत कई कीमती सामान बरामद हुआ है. पूछताछ में यात्री ने अपना नाम रवि निवासी कटरा इन्द्रकुंवर थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ बताया.

जीआरपी के पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वो लंबे समय से ट्रेनों में चोरी करता था. इसी से अपने शौक पूरा करता था. आज बरामद किया गया सामान भी चोरी किया हुआ था. जीआरपी चोरी के सामान मालिक तक पहुंचाने के लिए उसका पता लगाने की कोशिश कर रही थी. जिससे सामान वापस किया जा सके.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *