डायबिटीज से लेकर कब्ज तक की समस्या में कारगर है यह हरी सब्जी! जानिए फायदे

0
डायबिटीज से लेकर कब्ज तक की समस्या में कारगर है यह हरी सब्जी! जानिए फायदे


Last Updated:

Health Tips: आयुर्वेद में तोरई के कई फायदे बताए गए हैं. तोरई का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है. ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट कम करने में मदद करता है. इसके अलावा ये पानी से भरपूर है, जो वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि तोरई खाने के क्या-क्या फायदे हैं.

आयुर्वेद में तोरई खाने के कई फायदे बताए गए हैं. यह पहले तो शरीर में शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और दूसरा डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है. इसके अलावा डायबिटीज में होने वाली कब्ज की समस्या को भी दूर करने में तोरई का सेवन फायदेमंद है. अगर डायबिटीज है, तो आपको इसे अपने खाने में शामिल करना चाहिए.

तोराई

वेट लॉस की समस्या में फायदेमंद: तोरई का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है. ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट कम करने में मदद करता है. इसके अलावा ये पानी से भरपूर है, जो वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको तोरई की सब्जी या फिर तोरई का जूस पीना चाहिए.

तोराई

वैसे हरी सब्जियां हमारे खानपान का अहम हिस्सा हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी बेहतर बनाती है. इन्हीं में से एक है देसी तोरई, जो कद्दू वर्ग की पौष्टिक सब्जी मानी जाती है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाये जाते हैं. यह सब्जी न केवल हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. तोरई का नियमित सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तोराई

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा एमडी मेडिसिन का कहना है कि हरी सब्जियों में तोराई एक ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन हर घर में होता है. इसकी सब्जी के अलावा इसके पत्ते, बीज, तना भी हमारी सेहत व स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं. बस इसका सही से इस्तेमाल करने की जरूरत है.

तोराई

कुष्ठ रोग में फायदेमंद: तोरई तेल की मालिश करने से कुष्ठ रोगों में लाभ होता है. तोरई के फल से बीज और गूदा निकालकर उसमें जल भरकर रात भर रख दें. सुबह 10-15 मिली की मात्रा में इस जल को पीने से कुष्ठ रोग में फायदा होता है.

तोराई

स्किन की समस्या में फायदेमंद: तोरई की सब्जी स्किन में एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा तोरई का पानी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन अंदर से डिटॉक्स होती है और हमें ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है. साथ ही ये बॉडी में हाइड्रेशन बहाल करता है, जिसकी वजह से गर्मियों में इसे खाना आपके लिए और फायदेमंद माना जाता है.

तोराई

कब्ज की समस्या में फायदेमंद: कब्ज की समस्या काे दूर करने के लिए भी ताेरई की सब्जी का सेवन किया जा सकता है. इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है. इसमें फाइबर और पेट काे साफ करने में मददगार हाेता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं हाेती और पेट लगातार साफ हाेता रहता है.

तोराई

टांसिल के सूजन क़ी समस्या मे फायदेमंद: तोरई फल और पत्तों का काढ़ा बना लें. इसे 10-20 मिली मात्रा में पीने से टांसिल की सूजन और खांसी और सांस फूलना ठीक होता है. 2-4 ग्राम बीज चूर्ण में शहद मिलाकर सेवन करने से भी खांसी और दम फूलना ठीक होता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *