डिफेंस की तैयारी के साथ डेयरी बिजनेस, गोंडा के आलोक बने युवाओं के लिए मिसाल
Last Updated:
गोंडा के आलोक शुक्ला एमएससी की पढ़ाई और डिफेंस की तैयारी के साथ डेयरी व्यवसाय भी संभाल रहे हैं. एक गाय से शुरू हुआ उनका सफर आज 16-17 गायों और एक भैंस तक पहुंच चुका है. रोजाना 40 से 45 लीटर दूध उत्पादन के जरिए वह अच्छी कमाई कर युवाओं के लिए मिसाल बन रहे हैं.
गोंडा. जिले का एक युवक पढ़ाई के साथ-साथ डेयरी व्यवसाय कर अपनी अलग पहचान बना रहा है. जहां कई युवा नौकरी की तलाश में लगे रहते हैं, वहीं इस युवक ने पढ़ाई के साथ स्वरोजगार का रास्ता चुना और आज डेयरी बिजनेस से अच्छी कमाई कर रहा है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान युवक आलोक शुक्ला बताते है श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा से एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं. पढ़ाई के साथ-साथ डिफेंस की तैयारी कर रहे हैं और साथ में ही डेयरी का बिजनेस कर रहा हूं. आलोक शुक्ला बताते हैं कि बचपन में हमारे पिताजी ने एक गाय लाए थे और उसके बाद धीरे-धीरे गाय की संख्या बढ़ती गई और इस समय हमारे पास लगभग 16 से 17 गए और एक भैंस है. उन्होंने बताया कि हमको डेयरी के बिजनेस का आईडिया हमारे पिताजी से मिला है. युवक ने शुरुआत छोटे स्तर से की थी. शुरुआत में उसने कुछ गाय और भैंसों के साथ डेयरी का काम शुरू किया. धीरे-धीरे मेहनत, सही देखभाल और अनुभव के दम पर उसने अपने कारोबार को बढ़ाया. अब उसका डेयरी व्यवसाय अच्छी आय का जरिया बन चुका है. युवक का कहना है कि पढ़ाई के साथ समय का सही उपयोग करके वह डेयरी का काम संभालता है. पशुओं के खान-पान, साफ-सफाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता है. बेहतर देखभाल की वजह से दूध उत्पादन भी अच्छा हो रहा है.
क्या है डाइट
आलोक शुक्ला बताते हैं कि हम अपने पशुओं को अलग-अलग प्रकार से डाइट और चारा देते हैं. भैंस को 5 किलो भूसा उसके साथ हरा चारा और 2 किलो पशु आहार देते हैं और जो गाय दूध देती है उनको 3 किलो भूसा, साथ में हरा चारा और 2 किलो पशु आहार. जो गाय दूध नहीं देती है उनको 3 किलो भूसा और साथ में हरा चारा और 1 किलो पशु आहार देते हैं. आलोक शुक्ला बताते हैं कि हमारे यहां दूध की जरूरत थी तो एक गाय लाया गया था और उसी से हमारे यहां लगभग इस समय 16 से 17 गए और एक भैंस है.
प्रतिदिन कितना निकलता है दूध
आलोक शुक्ला बताते हैं कि हमारे यहां प्रतिदिन 40 से 45 लीटर दूध निकाला जाता है और इस दूध की सप्लाई गोंडा शहर में और उसके अलावा हमारे यहां से लोग आकर ले जाते हैं. यानी किसी भी प्रकार के सप्लाई की दिक्कत नहीं होती है. आलोक शुक्ला बताते हैं कि प्रतिदिन का हमारा खर्चा लगभग 15 से 17 हजार रुपए का आता है. खर्चा निकालने के बाद डेली का इनकम लगभग ढाई से 3 हजार रुपए का हो रहा है. आलोक शुक्ला बताते हैं कि भविष्य का हमारा यह प्लान है कि हमारा कहीं सिलेक्शन हो गया तो हम जब के साथ-साथ अपने इस डेयरी को और आगे बढ़ाना चाहेंगे.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें