डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, सुलतानपुर में गरमाई सियासत

0
डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, सुलतानपुर में गरमाई सियासत


Last Updated:

Case of the 140 Chicken Death: सुल्तानपुर जिले में एक शादी समारोह में बज रहे तेज डीजे के शोर के कारण एक पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की मौत हो गई थी. अब ये मामला राजनीतिक मंच तक पहुंच गया है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साबिर अली और कवि यादव को लखनऊ बुलाकर आर्थिक मदद की पेशकश की. मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निषाद पार्टी के नेता प्रवीण निषाद ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम पक्ष का पक्षधर होने का आरोप लगाया.

Zoom

अखिलेश यादव ने की साबिर अली की मदद

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक शादी समारोह में बज रहे तेज डीजे के शोर के कारण एक पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की मौत हो थी. अब ये मामला सिर्फ शोर प्रदूषण का मुद्दा नहीं रह गया, बल्कि पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है. एक तरफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी और भाजपा सहयोगी दल के बीच आरोप-प्रत्यारोप दौर शुरू हो गया है.

घटना 25 अप्रैल की है जब सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में एक बारात गांव से गुजर रही थी. आरोप है कि बारात में डीजे बहुत तेज आवाज में बज रहा था. इसी दौरान रास्ते में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में करीब 140 मुर्गियों की मौत हो गई. शुरुआत में इसे शोर प्रदूषण से जुड़ा मामला माना गया. लेकिन बाद में घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया.

डीजे संचालक कवि यादव के भाई रवि यादव के अनुसार जब बारात अल्पसंख्यक बहुल इलाके में पहुंची तो कुछ लोगों ने डीजे पर चढ़कर बुलडोजर और पाकिस्तान से जुड़े गीत बजाने की मांग करने लगे. विरोध करने पर कवि यादव के साथ मारपीट की गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पहले चौकी फिर थाने ले जाया गया. जहां उन्हें रातभर रखा गया था.

अगले दिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. पोल्ट्री फार्म मालिक साबिर अली के मुताबिक डीजे संचालक की ओर से नुकसान की भरपाई के लिए 10 हजार रुपये ऑनलाइन और 5 हजार रुपये नकद पुलिस की मौजूदगी में दिए गए. इसके बाद लिखित समझौता भी किया गया. हालांकि समझौते के कुछ ही घंटे बाद 26 अप्रैल को बल्दीराय थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इसके बाद 30 अप्रैल को पुलिस ने डीजे वाहन भी जब्त कर लिया.

सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बीएन सिंह ने समझौते के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेज आवाज से उत्पन्न तनाव के कारण मुर्गियों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी.

अब 140 मुर्गियों की मौत का मामला राजनीतिक मंच तक पहुंच गया है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साबिर अली और कवि यादव को लखनऊ बुलाकर आर्थिक मदद की पेशकश की. मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निषाद पार्टी के नेता प्रवीण निषाद ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम पक्ष का पक्षधर होने का आरोप लगाया. वहीं, विपक्षी दलों पर यह आरोप लग रहे है कि वे यादव और मुस्लिम समुदाय के बीच दूरी बढ़ाने की कोशिश कर रहे है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *