ताजमहल के पास आसमान छूने लगीं आग की लपटें! होटल में लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी
Last Updated:
आगरा में ताजमहल के बिल्कुल नजदीक आग लगने की खबर आ रहा है. मामला शिल्पग्राम पार्किंग के पास एक निर्माणाधीन होटल में अचानक लगी आग का है. आग इतनी भयानक थी कि मौके पर देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई. आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहा है.
ताजमहल के पास लगी आग, पर्यटकों के बीच मचा हड़कंप.
Fire New Taj Mahal: ताजमहल के बेहद करीब स्थित शिल्पग्राम पार्किंग क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई है. आग की लपटें इतनी तेज और विकराल हैं कि दूर-दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है. ताजमहल के इतने नजदीक हुए इस भयानक अग्निकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का है. यहां शिल्पग्राम पार्किंग के बिल्कुल पास में एक नए होटल का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा था. शुक्रवार को जब मजदूर रोजाना की तरह इमारत के भीतर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे, तभी अचानक काम के दौरान ही बिल्डिंग के एक हिस्से में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग भड़क उठी.
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें
चूंकि यह क्षेत्र ताजमहल के बिल्कुल नजदीक है, इसलिए यहां हमेशा वीआईपी सुरक्षा और पर्यटकों की भारी आवाजाही रहती है. आग की लपटों को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी.
- क्विक एक्शन: सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) की गाड़ियां बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंच गईं.
- काबू पाने का प्रयास: दमकल कर्मी भारी मशक्कत के साथ चारों तरफ से पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.
- सुरक्षा घेरा: पुलिस ने एहतियातन शिल्पग्राम पार्किंग के आसपास के रास्ते को कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया है ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए और किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके. फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें