तेज हवाओं के कारण आज बदलेगा UP का मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी की आशंका

0
तेज हवाओं के कारण आज बदलेगा UP का मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी की आशंका


Last Updated:

UP Today Weather: अप्रैल का महीना शुरू होते ही यूपी में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ. आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन मौसम में क्या बदलाव आएगा.

Zoom

यूपी में आज का मौसम अपडेट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अप्रैल के मध्य में ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कल मौसम पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई. कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम की स्थिति के अनुसार, आसमान साफ रहने और नमी कम होने के कारण दिन के समय तेज गर्म हवाएं चल रही हैं.

कुछ क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति भी महसूस की जा रही है. राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में मंगलवार के दिन दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी गई. विशेषज्ञों का कहना है कि सूखी हवा और तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, कल हवा की गति लगभग 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हुआ. हालांकि रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन गर्मी से राहत सीमित ही रहेगी.

तेज हवाएं चलने से बूंदाबांदी की संभावना
वहीं आईएमडी के अनुसार, आज यानी 15 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को मामूली राहत मिलने की उम्मीद है.

इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी होगी और आने वाले दिनों में गर्मी का असर फिर से बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने भी आम जनता से अपील की है कि दोपहर के समय बिना किसी काम के बाहर निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *