थप्पड़कांड के बाद बदले मौलाना साजिद रशीदी के सुर, कहा- ‘नंगापन’ कहना चूक पर…
Last Updated:
Lucknow Latest News: डिंपल यादव को लेकर दिए विवादित बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने सफाई देते हुए अपनी शब्दों की चूक मानी है. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के हमले को एकतरफा कार्रवाई बताया और सवाल उठाया कि मुस्लिम मह…और पढ़ें
मौलाना ने आगे कहा कि उन्होंने मस्जिद के तकद्दुस को लेकर बात की थी, लेकिन उनके एक शब्द को मुद्दा बनाकर समाजवादी पार्टी के गुंडों ने उन पर हमला कर दिया. रशीदी ने सवाल उठाया कि जब इकरा हसन, जो खुद मुस्लिम हैं, उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति (योगेंद्र) के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की.
बीते दिन बुधवार को मौलाना साजिद रशीदी एक टीवी चैनल के लाइव कार्यक्रम में हिस्सा लेने नोएडा पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें कथित तौर पर उन्हें कई थप्पड़ मारे गए. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई और सुरक्षाकर्मी स्थिति को संभालने में देर से पहुंचे.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.