‘दिखाई नहीं देता, सुनाई भी नहीं देता’, प्रेमानंद महाराज पर संतों में ठन गई

0
‘दिखाई नहीं देता, सुनाई भी नहीं देता’, प्रेमानंद महाराज पर संतों में ठन गई


Last Updated:

Premanand Ji Maharaj and Rambhadracahrya ji Controversy: स्वामी रामभद्राचार्य के प्रेमानंद महाराज पर विवादित टिप्पणी और सफाई के बाद भी मामला गहराते जा रहा है. प्रेमानंद महाराज पर रामभद्राचार्य की टिप्पणी के बाद…और पढ़ें

'दिखाई नहीं देता, सुनाई भी नहीं देता', प्रेमानंद महाराज पर संतों में ठन गईप्रेमानंद महाराज विवाद पर क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?

Premanand Ji Maharaj and Rambhadracahrya ji Controversy Latest News: संत प्रेमानंद महाराज पर स्वामी रामभद्राचार्य की विवादित टिप्णी के बाद संत समाज भड़का हुआ है. कई कथवाचकों ने प्रेमानंद महाराज का बचाव किया है. साथ ही स्वामी रामभद्राचार्य को ऐसे बयान देने से बचने की सलाह दी है. खुद स्वामी रामभद्राचार्य ने विवाद बढ़ने के बाद वीडियो जारी कर सफाई दी थी. हालांकि, इतना सब हो जाने पर अब इस विवाद में शंकराचार्य सरस्वती जी महाराज का बयान आया है. उन्होंने रामभद्राचर्य के संस्कृत जानने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, वृंदावन वाले बाबा तो दिनभर संस्कृत बोल रहे हैं.

शंकराचार्य सरस्वती जी महाराज ने अपने वीडियो में भक्तों से बात करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में जगतगुरु रामभद्राचार्य के प्रेमानंद महाराज के संसकृत बोलने वाले चैलेंज पर उन्होंने पलटवार करते हुए कुछ ऐसा बोले

वो, एक पीले कपड़ा वाले महात्मा जी हैं वृंदावन के. प्रेमानंद जीकह रहे हैं कि उनको एक अक्षर संस्कृत नहीं आती. उनको संस्कृत आने की जरूरत क्या है? वो तो भगवान नाम का प्रचार कर रहे है. और भगवान का नाम संस्कृत में ही है. भगवान का नाम किस भाषा में है, बतायें हमको. वो दिन भरराधे-राधे कृष्ण-कृष्ण, राधे-राधे कृष्ण-कृष्ण, हे गोविंद, हे गोपाल बोल रहे हैं और लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि नाम स्मरण करो. हमें बतायें कि भगवान का नाम राधे-राधे, ये कृष्ण, कृष्ण, ये गोपाल-गोपाल, गोविन्द-गोविन्द किस भाषा के शब्द हैं? क्या ये संस्कृत भाषा के शब्द नहीं हैं? क्या ये संबोधन की विभक्ति संस्कृत भाषा की नहीं है? वो व्यक्ति दिनभर संस्कृति बोल रहा है. जो व्यक्ति भगवान के नाम का उच्चारण कर रहा है, संबोधन के उसमें उच्चारण कर रहा है, वो दिनभर संस्कृत ही तो बोल रहा है और क्या बोल रहा है? आपको नहीं दिखाई देता आपको सुनाई भी नहीं देता लगता?

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

‘दिखाई नहीं देता, सुनाई भी नहीं देता’, प्रेमानंद महाराज पर संतों में ठन गई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *