दिल्ली, छपरा, मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित
Last Updated:
गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर काम के कारण 16-21 जुलाई तक इधर से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. कई ट्रेनें रद्द या मार्ग परिवर्तित रहेंगी. यात्री यात्रा से पहले शेड्यूल जांच लें.
16 जुलाई से ट्रेनें होंगी प्रभावित.
गोरखपुर. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और सफर को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैकों पर काम कराया जा रहा है. इसी दिशा में गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर बड़े स्तर पर काम किया जाएगा. इस वजह से 16 से 21 जुलाई 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जबकि 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण करेंगे. इस दौरान कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा.
पूर्वोत्त्तर रेलवे के अनुसार वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग का कमीशनिंग का काम किया जा रहा है. इससे भविष्य में ट्रेनों का ऑपरेशन बेहतर और सुरक्षित होगा. फिलहाल यात्रियों को कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ये सवारी ट्रेनें कैंसिल
रेलवे ने बताया कि 55040 नकहा जंगल–नरकटियागंज (20 और 21 जुलाई), 55048 गोरखपुर कैंट–नरकटियागंज (18 से 21 जुलाई), 55047 नरकटियागंज–गोरखपुर कैंट (19, 20, 21 और 23 जुलाई), 55096 गोरखपुर कैंट–नरकटियागंज (19, 20, 21 और 24 जुलाई), 55039 नरकटियागंज–बढ़नी (19 और 24 जुलाई), 55055 छपरा–गोरखपुर तथा 55056 गोरखपुर–छपरा (20 और 21 जुलाई) और 55097 नरकटियागंज–गोरखपुर कैंट (20 से 22 जुलाई) का ऑपरेशन नहीं होगा.
ये एक्सप्रेस ट्रेनों भी प्रभावित
21 जुलाई को 15105/15106 छपरा–नौतनवा एक्सप्रेस और 20 जुलाई को 14111/14112 प्रयागराज जंक्शन–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसके अलावा 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस भी 21 और 22 जुलाई को रद्द रहेगी.
ये ट्रेन भी रहेंगी प्रभावित
15212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर एक्सप्रेस, 15565 ललितग्राम–नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15707 कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस और 15651 गुवाहाटी–जम्मूतवी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. इसके कारण इन ट्रेनों का गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, देवरिया सदर, सीवान, नरकटियागंज सहित कई स्टेशनों पर स्टापेज नहीं रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन 139 से शेड्यूल जांच लें और परेशानी से बचा जा सके.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें