दिल्ली में विपक्ष का महामंथन कल, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल, जानें क्या है पूरा प्लान
Last Updated:
INDIA Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक कल दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी. विधानसभा चुनावों के बाद हो रही इस पहली बड़ी बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रो. रामगोपाल यादव शामिल होंगे. बैठक में देश के 23 विपक्षी दल मिलकर महंगाई, बेरोजगारी, संविधान पर हमला और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे. केंद्र सरकार को घेरने और आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने के लिए विपक्ष इस महामंथन में एक साझा प्लान तैयार करेगा.
दिल्ली में विपक्ष का महामंथन कल, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
INDIA Alliance Meeting: देश की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक कल, यानी सोमवार 8 जून को देश की राजधानी नई दिल्ली में होने जा रही है. हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद विपक्षी दलों की यह पहली सबसे बड़ी बैठक मानी जा रही है. इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद दिल्ली पहुंच रहे हैं.
लखनऊ से दिल्ली रवाना होंगे अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल सुबह ही लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. इस खास बैठक में उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहेंगे. यह बैठक कल दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के प्रसिद्ध कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की जाएगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर सभी दल आर-पार के मूड में नजर आएंगे.
इन बड़े मुद्दों पर बनेगी साझा रणनीति
हालांकि, इस बैठक का कोई ऑफिशियल एजेंडा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसमें कई गंभीर राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी. तो वहीं, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सरकार देश के नागरिकों के वोट देने के अधिकार को कमजोर कर रही है. विपक्ष का यह भी कहना है कि संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं और विपक्षी नेताओं को डराने के लिए जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.
23 विपक्षी दल मिलकर घेरेंगे सरकार
इस बैठक में कुल 23 विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर जुटेंगे. देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती विदेश नीति और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक मजबूत और साझा रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि सरकार को संसद से लेकर सड़क तक घेरा जा सक.
About the Author

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें