दीपिका नागर के चचिया ससुर और सास को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
दीपिका नागर के चचिया ससुर और सास को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार


Last Updated:

Deepika Nagar Case: दीपिका नागर केस में एक नया अपडेट सामने आया है. नोएडा पुलिस ने दीपिका के चचिया ससुर विनोद और सास पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

दीपिका नागर केस में नया अपडेट.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 साल की नवविवाहिता की हुई मौत अब देशभर में चर्चा बनी हुई है. लड़की पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया तो वहीं लड़का पक्ष का कहना है कि यह आत्महत्या है. दीपिका नागर के पति ऋतिक नागर और ससुर मनोज नागर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था. वहीं 5 लोग मौके से फरार हो गए थे. लेकिन आज बुधवार को नोएडा पुलिस ने दीपिका के चचिया ससुर विनोद नागर और सास पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है.

गौरतलब है कि बीते 17 मई को देर रात ससुराल में तीसरी मंजिल से गिरकर दीपिका की मौत हो गई थी. दीपिका की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरी बेटी को दहेज के लिए मार दिया गया. परिवार ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मेरी बेटी को दहेज के चलते प्रताड़ित कर रहा था.

वहीं दीपिका नागर की बहन सारिका नागर ने मीडिया से बातचीत कर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की थी. उन्होंने यह भी बताया था कि मेरी बहन से उसी दिन रात को बात हुई थी तब वह मुझे बताई थी कि बहुत परेशान हूं, मैंने उससे कहा था कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ और राक्षसों ने मेरी बहन को मार डाला.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *