दुर्गापूजा में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलक,अनोखे रूप में नजर आएंगी मां दुर्गा
Last Updated:
Varanasi Durga Puja 2025: ऑपरेशन सिंदूर वाली थीम के अलावा भी मूर्तिकारों ने कई खास थीम पर मां की प्रतिमा को तैयार किया है, जिसमें प्रतिमाएं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दे रही हैं.
शहर के जानें माने मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने इस बार दुर्गापूजा उत्सव के लिए ऑपरेशन सिंदूर की थीम वाली प्रतिमा को तैयार किया है. इस प्रतिमा में मां दुर्गा भारतीय जवानों के साथ नजर आएगी और आतंकवाद के रावण का वध करेंगी. इस प्रतिमा में भारतीय जवान हाथ में बंदूक तो कोई अस्त शस्त्र लिए नजर आएगा. मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि इस प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. दो दिन में यह प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी फिर यह पंडालों में नजर आएगी.
सजते हैं 500 से ज्यादा पूजा पंडाल
वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक 500 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं. इनमें कई पूजा पंडाल बेहद खास होते हैं जिसे देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु यहां आते हैं. कोलकाता के बाद सिर्फ काशी में ही ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलता है.