देसी घी और मसालों से बना रामपुर का रोगन जोश… बना देगा आपको दीवाना! जानें कैसे होता है तैयार?
Last Updated:
Rampur’s Rogan Josh : रामपुर का रोगन जोश अपनी खास नवाबी रसोई और देसी घी में पके मसालों की खुशबू के लिए मशहूर है. गाढ़ी ग्रेवी, मुलायम मटन और नफ़ीस स्वाद इसे बाकी रोगन जोश से अलग पहचान देते हैं. इसका स्वाद ऐसा ह…और पढ़ें
जिया अहमद बताते हैं कि रोगन जोश बनाने में देशी घी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मटन के टुकड़े बेहद मुलायम हो जाते हैं और खाने पर मुंह में घुल जाते हैं. मसालों की खुशबू इस डिश को और भी लाजवाब बना देती है. सबसे पहले ताज़े और अच्छे क्वालिटी के मटन को छोटे-छोटे पीस में काटा जाता है. फिर उसे दही और मसालों के खास मिश्रण में मैरीनेट किया जाता है. इसके बाद कड़ाही में देशी घी डाला जाता है और उसमें हल्की आंच पर दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता और लौंग जैसे मसाले तड़का दिए जाते हैं. फिर मैरीनेट किया हुआ मटन इसमें डालकर अच्छे से पकाया जाता है. खास बात यह है कि ग्रेवी के लिए इसमें नासिक का टमाटर डाला जाता है, जिससे इसकी ग्रेवी का टेक्सचर दमदार आता है. धीरे-धीरे पकने पर यह डिश ऐसी खुशबू छोड़ती है कि खाने वालों के मुंह में पानी आ जाता है.
जिया अहमद बताते हैं कि होटल में चाहे कोई पहली बार आए या बार-बार, मटन रोगन जोश हर किसी की पहली पसंद बन जाता है. कई लोग तो खास इसी डिश के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं. साथ ही यहां का लाइव किचन एक्सपीरियंस खाने के शौकीनों को खासा आकर्षित करता है. लोग अपने सामने खाना बनते हुए देखते हैं और ताजे खाने का स्वाद उसी वक्त चख पाते हैं.
होटल का लुक भी शानदार
ऑलिव्स होटल का रूफ टॉप कैफे भी लोगों को खूब भाता है. शहर के बीचों-बीच खुला आसमान और ऊपर से सजावट इसे एक अलग ही लुक देते हैं. खासकर रात में यहां बैठकर खाना खाने का अनुभव बेहद यादगार हो जाता है. शेक्स और मॉकटेल्स के साथ-साथ यहां गोरे खान के मसाले से बने स्नैक्स भी लोगों को खूब पसंद आते हैं.