दो फोटो और इन डॉक्यूमेंट के साथ घर बैठे करें अप्लाई… फ्री में मिलेगा प्याज और लहसुन का बीज
Last Updated:
Farming Tips : किसान भाई अब बिना किसी खर्च के घर बैठे प्याज और लहसुन की खेती के लिए बीज प्राप्त कर सकते हैं. यूपी सरकार की इस योजना के तहत सिर्फ दो फोटो और कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करके मुफ्त में बीज पाने का मौक…और पढ़ें
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि विभाग द्वारा किसानों को लहसुन और प्याज का निशुल्क बीज वितरित किया जाएगा. इसके लिए किसानों को पहले ही पंजीकरण करना होगा. जिले में इस बार लहसुन और प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है. किसान कम लागत में प्याज और लहसुन की खेती कर सकते हैं. खास बात ये है कि लहसुन और प्याज की फसल तैयार करने के लिए कम सिंचाई को आवश्यकता होती है. जिन किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त संसाधन नहीं है. वह प्याज और लहसुन की खेती कर सकते हैं.
किसान अगर प्याज और लहसुन का बीज निशुल्क लेना चाहते हैं. तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी की छायाप्रति इसके साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटो आवश्यकता है. किसान जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय आकर भी बीज के लिए आवेदन दे सकते हैं. वहीं किसान घर बैठे अपने मोबाइल फोन से भी dbt.upHorticulture.in पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
क्या है इस पहल का मकसद?
डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि जिले में इस बार 50 हेक्टेयर प्याज और इतने ही क्षेत्रफल में लहसुन की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. किसान पहले आओ पहले पाओ के तहत निःशुल्क बीज ले सकते हैं. इस स्कीम के तहत किसानों को उपज ढुलाई में इस्तेमाल होने वाली क्रेट भी निःशुल्क दी जाती है.