न धुआं, न शोर… गोल्फ कार्ट से बदली मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय की तस्वीर
Last Updated:
Meerut News: मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है. पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कैंपस में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे रोजाना सैकड़ों लीटर ईंधन बचेगा. अब परिसर में निशुल्क गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया गया है. 45 डिग्री की झुलसती गर्मी के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन की इस अनूठी पहल का छात्र और आम जनता दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं.
Meerut News: मेरठ वर्तमान समय में जिस तरह से वैश्विक हालात बने हुए हैं. उसी को देखते हुए सभी जगह अब ऊर्जा के संचय को लेकर मंथन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी देशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल का कम उपयोग करने के लिए अपील की गई थी. जिसमें देशवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ इसी तरह का नजारा मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में भी देखने को मिल रहा है. जहां अब कैंपस परिसर के अंदर पेट्रोल एवं डीजल के वाहनों को प्रतिबंध करते हुए ई रिक्शा एवं गोल्फ कार्ट का संचालन शुरू किया गया है. ऐसे में लोकल -18 की टीम द्वारा भी गोल्फ कार्ट पर सफर करते हुए युवाओं से खास बातचीत की.
विश्वविद्यालय प्रशासन की अच्छी पहल
गोल्फ कार्ट में सफर कर रहे स्टूडेंट आकाश ने लोकल -18 की टीम से कहा कि जिस तरह से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा डीजल में पेट्रोल बचाने के लिए कैंपस परिसर में गाड़ियों का प्रतिबंध कर गोल्फ कार्ट चलाई गयी हैं. यह काफी बेहतर है. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से एक तरफ जहां कैंपस परिसर के बाहर ही गाड़ियां खड़ी होगी तो उसे कैंपस में प्रदूषण भी कम होगा. साथ ही कैंपस परिसर ही लगभग 8 से 10 किलोमीटर परिक्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ो लीटर पेट्रोल और डीजल भी बचाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब भी कोई देशवासियों से अपील करते हैं उसमें एक खास विजन होता है. वह भी पीएम मोदी की अपील के साथ खड़े हुए हैं.
45 के पारे के बीच सुकून
स्टूडेंट आनंद कुमार ने कहा कि वैसे तो वह खुद प्रतिदिन परिवहन वाहनों का उपयोग करते हुए ही विश्वविद्यालय गेट तक पहुंचाने थे. लेकिन उसके पश्चात मुख्य गेट से अंदर तक पैदल ही सफर करते थे. जो की गर्मी के मौसम में करना काफी कठिन था. ऐसे में पीएम मोदी की अपील के बाद जिस तरह से कैंपस परिसर में निःशुल्क गोल्फ कार्ट चलाई गई है. इससे स्टूडेंट को भी काफी राहत मिली है. शादी अब जिस तरह से प्रोफेसर भी इस पल में कुलपति की दिशा निर्देश अनुसार सहयोग कर रहे हैं. वह अपने आप में युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है कि वह अपने जीवन में भी से अपनाएंगे तो विश्वविद्यालय की इस पहल से हजारों लीटर पेट्रोल डीजल बचाया जा सकता है. क्योंकि सभी छात्रों के घर में भी बड़े-बड़े वहां मौजूद हैं.
कुलपति खुद भी करते हैं पैदल यात्रा
विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि किसी भी मुहिम को शुरू करने से पहले खुद उस पर खुद अमल करना होता है. ऐसे में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ त्रिवेणी दत्त खुद जहां अपने घर से ऑफिस तक प्रतिदिन पैदल ही यात्रा करते हुए दिखाई देते हैं. वही दूसरी और अगर किसी भी डिपार्टमेंट में निरीक्षण करने के लिए जाना होता है तो वह गोल्फ कार्ट या ई-रिक्शा से सफर करते हैं. उन्होंने कहा कि कुलपति की पहल से सभी प्रोफेसर स्टूडेंट भी जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं. बताते चलें कि विश्वविद्यालय की पहल की आसपास भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है. क्योंकि यहां मेरठ ही नहीं बल्कि देश भर के विभिन्न राज्यों के युवा अध्ययन करते हुए दिखाई देते हैं. तो इस पर से कहीं ना कहीं युवाओं में एक सार्थक मैसेज देने का भी प्रयास किया गया है. कि वह पीएम मोदी की अपील का अनुसरण करते हुए अपने परिवार से भी इस तरफ सहयोग कराएं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें