नई दिल्‍ली स्‍टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री…रेलवे की बदली व्‍यवस्‍था जानें

0
नई दिल्‍ली स्‍टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री…रेलवे की बदली व्‍यवस्‍था जानें


होमताजा खबरDelhi

नई दिल्‍ली स्‍टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री…रेलवे की बदली व्‍यवस्‍था जानें

Last Updated:

New arrangement at New Delhi station-नई दिल्‍ली स्‍टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. नई व्‍यवस्‍था जानकर ही स्‍टेशन पहुंचना, वरना आपको परेशानी होगी. भारतीय रेलवे बगैर टिकट यात्रा करने वालों को रोकने के लिए नई व्‍यवस्‍था लागू करने जा रहा है. इसकी शुरुआत नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन हो चुकी है.

Zoom

ट्रायल सफल होने पर दूसरे बड़े स्‍टेशनों पर लागू हो यह व्‍यवस्‍था.

नई दिल्‍ली. नई दिल्‍ली स्‍टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. नई व्‍यवस्‍था जानकर ही स्‍टेशन पहुंचना, वरना आपको परेशानी होगी. भारतीय रेलवे बगैर टिकट यात्रा करने वालों को रोकने के लिए नई व्‍यवस्‍था लागू करने जा रहा है. इसकी शुरुआत नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन हो चुकी है. यहां पर बगैर टिकट वालों की एंट्री नहीं हो पाएगी. यानी जो अब आपको किसी न किसी श्रेणी का टिकट लेना अनिवार्य होगा, तभी एंट्री मिल पाएगी.

उत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्‍याय के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लगा रहा है. इसके तहत रिजर्व और अनरिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग एंट्री गेट लगाए गए हैं.

साथ ही, एग्जिट गेट पर टर्नस्टाइल गेट (एक तरफ से बाहर निकलने की सुविधा वाले) भी लगाए जा रहे हैं. अभी इनकी शुरुआत अजमेरी गेट साइड पर गेट नंबर 9 पर की जा रही है. जहां पर इन टर्नस्टाइल गेट का ट्रायल चल रहा है. इन गेट से स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल किया जाएगा और आवाजाही बेतर होगी.

रेलवे के कमर्शियल और आरपीएफ स्टाफ अब एंट्री गेट पर टिकट चेकिंग और लाइन लगवाने का काम कर रहे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए नए साइनेज (दिशा-निर्देश बोर्ड) भी लगाए जा रहे हैं. अभी यह सुविधा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है. मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार अगर ये गेट सफल रहे तो इसे देश के दूसरे बड़े स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है. इस नई व्‍यवस्‍था उद्देश्य स्टेशन पर भीड़ को कम करना, यात्रियों को सुविधा देना और सुरक्षा बढ़ाना है. इस तरह बगैर टिकट वालों को स्‍टेशनों पर एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही, स्‍टेशन पर किसने यात्री रिजर्व और अनरिजर्व अंदर पहुंच चुके हैं. इसकी जानकारी भी रेलवे को पता चलता रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *