निशाने पर अमीर घर की औरतें…बरेली के जिम में यौन शोषण कर ब्लैकमेलिंग, सगे भाई गिरफ्तार
Last Updated:
Bareilly ki local news : बरेली में पुलिस ने जिम संचालक दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिलाओं को प्री वर्कआउट ड्रिंक में नशा देते थे. बेहोशी की हालत में उनका शारीरिक शोषण करते, जिसका वीडियो बना लेते. बाद वही वीडियो दिखाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने लगते. आरोपी रईस परिवार की महिलाओं को अपना शिकार बनाते. आरोपियों ने एक महिला से पहले 10 लाख रुपये फिर 50 लाख मांगे. पुलिस ने अकरम बेग और आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस यह जानने में जुटी है कि दोनों ने अब तक कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया.
पुलिस ने अकरम बेग और आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया है. फोटो AI
बरेली. जिम जाने वालों को ये खबर सकते डाल सकती है. यूपी के बरेली में जिम चलाने वाले यौन शोषण के दो आरोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिम के अंदर दोनों भाई अपराध को अंजाम दे रहे थे. वजन घटाने, सेहत बनाने वाली महिलाओं के साथ बड़ी करतूत का खुलासा हुआ है. आरोपी महिलाओं को प्री वर्कआउट ड्रिंक में नशा देते थे. बेहोशी की हालत में उनका शारीरिक शोषण करते और आपत्तिजनक वीडियो बना लेते. इसके बाद रिकॉर्डेड वीडियो से महिलाओं को ब्लैकमेल करने लगते. आरोपी खासकर रईस परिवार की महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे. ऐसे ही एक मामले में आरोपियों ने पीड़ित महिला से पहले 10 लाख रुपये फिर 50 लाख मांगे. पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी बरेली के सीक्रेट नंबर पर की.
तलाक पर पहुंच गए रिश्ते
जांच के बाद पुलिस ने अकरम बेग और आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया. दोनों सगे भाई हैं. पुलिस की तहकीकात में जिम के अंदर से बड़ी तादाद में नशीली दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं. पुलिस को अकरम और आलम के मोबाइल से कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं. इन दोनों की वजह से कई महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई. कई के साथ तकाल की नौबत आ गई. पुलिस के शिकंजे में फंसने पर दोनों भाई हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे. मामला थाना कोतवाली के सिविल लाइन का है. पुलिस यह जानने में जुटी है कि दोनों ने अब तक कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया और कितनों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे.
जिम न जाने पर करने लगे पीछा
कहा जा रहा है कि जिम में महिला को वजन कम करने का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाया जाता था. उसके बाद बलात्कार किया जाता, जिसका वीडियो बनाकर दोनों भाई पीड़िता महिलाओं को ब्लैकमेल करते. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने इनकी जिम ज्वाइन की थी. आरोप है कि संचालक ने उसे तेजी से वजन घटाने के नाम पर ‘प्री-वर्कआउट ड्रिंक’ देना शुरू किया. बाद में इसी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. नशे की हालत का फायदा उठाकर उसे जिम के प्राइवेट रूम में ले जाया गया, जहां दुष्कर्म किया गया. पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जानकारी होने पर उसने जिम जाना बंद कर दिया, लेकिन आरोपी उसका पीछा करने लगे. मामला बढ़ने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें