नोएडा DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी
Last Updated:
Noida DM Officer News: नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा हुआ है. हालांकि अभी तक की जांच में किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है.
नोएडा स्थित डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.
नोएडाः नोएडा के डीएम कार्यालय में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. यह धमकी मेल के जरिए दी गई है. जिसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी ली. हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. फिलहाल जांच जारी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज डीएम कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से बॉम्ब थ्रेट की सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, A.S चेक टीम व डॉग स्क्वाड के माध्यम से डीएम कार्यालय में चेकिंग सुनिश्चित की गयी.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें