नोएडा के GIP मॉल में स्विमिंग कर रहे युवक की मौत, वाटर पार्क में लहर आने से हादसा

0
नोएडा के GIP मॉल में स्विमिंग कर रहे युवक की मौत, वाटर पार्क में लहर आने से हादसा


Last Updated:

Noida water park accident : वाटर पार्क में स्विमिंग करते समय युवकी तबीयत बिगड़ गई. हॉस्पिटल में ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि वाटर पार्क में वेव (लहर) आने से अचानक उसकी तबीयत खराब हुई. युवक ग्रेटर नोएडा से परिवार के साथ वाटर पार्क आया था. मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत की असली वजह क्या रही.

Zoom

वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए आए 21 साल के लड़के की मौत हो गई.

नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा के एक मॉल से दु:खद खबर सामने आई है. यहां के वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए आए 21 साल के लड़के की मौत हो गई. वाटर पार्क में स्विमिंग करते उसकी तबीयत बिगड़ गई. हॉस्पिटल में ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वाटर पार्क में वेव (लहर) आने के दौरान तबीयत खराब हुई. युवक ग्रेटर नोएडा से परिवार के साथ वाटर पार्क आया था. घटना मंगलवार (28 अप्रैल) को नोएडा के GIP मॉल स्थित वॉटर पार्क की है. ग्रेटर नोएडा के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह वॉटर पार्क में नहाने के लिए आया था.

क्या कह रही है पुलिस
पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिवार ने वॉटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. GIP मॉल स्थित वॉटर पार्क में युवक अपने परिवार के साथ घूमने आया था. हादसे के बाद परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि युवक की तबीयत वाटर पार्क में वेव आने के दौरान अचानक बिगड़ी.

ये पहली घटना नहीं
मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 39 थाना पुलिस पहुंची. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत की असली वजह क्या रही. GIP मॉल स्थित वॉटर पार्क में मौत का ये पहला मामला नहीं है. साल 2024 में यहां के वॉटर पार्क में एक युवक की मौत हो गई थी. स्लाइलिंग के दौरा युवक को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *