पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा, उमरा ने घर बैठे शुरू किया ये बिजनेस, हो रही अच्छी कमाई

0
पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा, उमरा ने घर बैठे शुरू किया ये बिजनेस, हो रही अच्छी कमाई


Last Updated:

Business Idea: उमरा ने बताया कि एक दिन वह घर पर बैठकर मोबाइल पर यूं ही वीडियो देख रही थी. तभी उन्हें एक बिजनेस आइडिया वाला वीडियो दिखा. जिसमें हेयरबैंड और बालों में लगाने वाली अन्य एक्सेसरीज के बारे में जानकारी दी गई थी. वहीं से उनके मन में विचार आया कि क्यों न इसे सीखकर घर से ही बिजनेस शुरू किया जाए. इसके बाद उन्होंने करीब 3 महीने तक लगातार वीडियो देखकर क्लेचर, टियारा, हेयर बैंड जैसी हेयर एक्सेसरीज बनाना सीखा और फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी बनाकर खुद का बिजनेस शुरू कर दिया.

पति का सपोर्ट और मोबाइल से मिली जानकारी ने उमरा की जिंदगी बदल दी. रोजगार की तलाश में जूझ रही बहराइच के मोहल्ला नाजिरपुरा की रहने वाली उमरा ने घर बैठे ही बिजनेस शुरू कर एक नई मिसाल पेश की है. उन्होंने मोबाइल पर वीडियो देखकर हेयर बैंड, क्लेचर और टियारा बनाना सीखा और फिर इंस्टाग्राम पर चैनल बनाकर ऑनलाइन बिक्री शुरू की. इसके साथ ही उन्होंने मार्केट में भी अपने प्रोडक्ट बेचना शुरू किया. इस पूरे सफर में उनके पति ने हर कदम पर साथ दिया. जिससे आज उमरा को एक नए उद्यमी के रूप में पहचान मिल रही है.

पूरे सेटअप को तैयार करने में उन्हें करीब 3 से 4 महीने का समय लगा. लोकल 18 टीम से खास बातचीत में उमरा ने बताया कि एक दिन वह घर पर बैठकर मोबाइल पर यूं ही वीडियो देख रही थी. तभी उन्हें एक बिजनेस आइडिया वाला वीडियो दिखा. जिसमें हेयरबैंड और बालों में लगाने वाली अन्य एक्सेसरीज के बारे में जानकारी दी गई थी. वहीं से उनके मन में विचार आया कि क्यों न इसे सीखकर घर से ही बिजनेस शुरू किया जाए. इसके बाद उन्होंने करीब 3 महीने तक लगातार वीडियो देखकर क्लेचर, टियारा, हेयर बैंड जैसी हेयर एक्सेसरीज बनाना सीखा और फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी बनाकर खुद का बिजनेस शुरू कर दिया.

उमरा ने बताया कि वह बाजार से रॉ मैटेरियल लाती है उन्हें तैयार प्रोडक्ट में बदलती. लेकिन शुरुआत में यह समझ नहीं आ रहा था कि इन्हें बेचा कैसे जाए. तब उन्होंने अपनी बेटी के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई और साथ ही ऑनलाइन साइट पर भी जुड़ गईं. अब वह ऑनलाइन वीडियो बनाकर पोस्ट करती है. जिससे उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसके अलावा हर संडे वह अपने पति के साथ बहराइच शहर के प्रसिद्ध स्थान मेडिकल कॉलेज के पास स्थित चटोरी गली के पास स्टॉल लगाकर भी अपने प्रोडक्ट बेचती है.

उमरा का कहना है कि बाजार में मिलने वाले महंगे हैंडमेड हेयर बैंड्स की तुलना में उनके हेयर एक्सेसरीज ज्यादा टिकाऊ और किफायती है. जिस वजह से लोग उन्हें पसंद कर रहे है. इस बिजनेस में उनके पति उन्हें पूरा सपोर्ट दे रहे है और लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे है. आज बहराइच की उमरा अन्य महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनकर उभर रही है. उनकी मेहनत और कहानी यह संदेश देती है कि महिलाओं को कभी हार नहीं माननी चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि सफलता देर-सबेर जरूर मिलती है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *