पोषक तत्वों का कारखाना है भुट्टा, हार्ट से लेकर पेट तक के लिए रामाबाण, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
Last Updated:
Bhutta Ke Fayde: बरसात के मौसम में गरमागरम उबला भुट्टा खाने का मजा ही अलग होता है. ये स्वाद में जितना टेस्टी है. सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी .आइए जानें इसके 5 फायदे और किन्हें इसे नहीं खाना चाहिए.
भुट्टे में फाइबर भरपूर होता है, जो आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है. कब्ज की दिक्कत हो तो उबला भुट्टा बहुत फायदेमंद है. ये पेट हल्का और आरामदायक बनाता है.

भुट्टा खाने से शरीर के रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी से बचाते हैं.

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भुट्टा अच्छा ऑप्शन है, ये पेट भरता है. जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं.

भुट्टे में मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखते हैं और आंखों की रोशनी को भी बेहतर बनाते हैं. इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए अच्छे माने जाते हैं.

भुट्टा शरीर को फौरन ऊर्जा देता है. इसमें पानी की मात्रा भी ठीक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप तरोताजा महसूस करते हैं.

अगर आपको शुगर है, दांतों में दर्द है या गैस की दिक्कत रहती है, तो भुट्टा खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.