प्यार में खोए रहेंगे मेष राशि के जातक, आज कड़वाहट खत्म करने का दिन

0
प्यार में खोए रहेंगे मेष राशि के जातक, आज कड़वाहट खत्म करने का दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 April 2026 : मेष राशि के जातक प्यार और रिश्तों में आज खोए हुए नजर आएंगे. पार्टनर के साथ मीठी बातें रिश्तों को मजबूत बनाएंगे. गलतफहमियां दूर होंगी. कड़वाहट खत्म होंगे. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं. पसंद के बाद बातचीत आगे बढ़ सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और नेतृत्व शक्ति प्रदान करेंगे.

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक नजरिए से बेहतरीन रहने वाला है. आमदनी अच्छी होगी. आय के नए स्रोत का सृजन होगा. बचत पर भी ध्यान देंगे. प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. दूरियां खत्म होंगी. सेहत सामान्य रहेगी. माता लक्ष्मी की पूजा करें. धन से जुड़े संकट दूर होंगे. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि तृतीया, नक्षत्र रोहिणी है. पक्ष शुक्ल, योग शौभाग्य है. सूर्योदय 5.51 पर, सूर्यास्त 6.49 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.54 से 12.46 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7.28 से 9.05 सुबह तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और नेतृत्व शक्ति प्रदान करेंगे. हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. चंद्रमा लग्न के द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा आर्थिक मामलों में मददगार साबित होंगे. सूर्य आपकी राशि में रहकर आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे कोई भी काम बेहद आसानी से करते हुए दिखाई देंगे.

परिवार देगा पूरा साथ

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि सेहत अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगी. ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि गर्दन और मुंह से जुड़ी हल्की समस्या परेशान कर सकती है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें. पानी खूब पिएं, जिससे दिन अच्छा गुजरेगा. सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक करें. योग करें, इससे पूरे दिन फुर्ती बनी रहेगी. आज आप प्यार और रिश्तों में आज खोए हुए नजर आएंगे. गलतफहमियां दूर होगी. कड़वाहट खत्म होंगे. रिश्ते आ सकते हैं. बात आगे बढ़ सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में परिवार आपका पूरा साथ देगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति 

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. बचत के अवसर मिलेंगे. नौकरी और करियर में कार्यस्थल पर आपकी बातों का महत्त्व बढ़ेगा. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिलने का योग है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *