प्रयागराज में 17, भदोही में 11… यूपी में आंधी-तूफान से 70 लोगों की मौत

0
प्रयागराज में 17, भदोही में 11… यूपी में आंधी-तूफान से 70 लोगों की मौत


Last Updated:

UP News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे के भीतर 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक मौत प्रयागराज में हुई है, जहां 17 लोगों की जान चली गई. इसके अलावा भदोही जिले में 11 लोगों की मौत हो गई.

Zoom

यूपी में आंधी-तूफान से 70 लोगों की मौत.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन आंधी-बारिश लोगों पर काल बनकर टूटी है. पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई. आंधी तूफान से सर्वाधिक प्रयागराज और भदोही में मौत हुई है. प्रयागराज में 17, भदोही में 11, फतेहपुर में 7, मिर्ज़ापुर में 6, उन्नाव में 6, बदायूं में 5, बरेली में 4, सीतापुर में 3, प्रतापगढ़ में 3, कानपुर देहात में 2, हरदोई में 2 और संभल में 2 लोगो की मौत हो गई.

उन्नाव में कैसे चली गई 6 लोगों की जान
उन्नाव जिले में आंधी-तूफान और बारिश से 6 लोगों की मौत हो गई. माखी थाना क्षेत्र के रहने वाले 65 साल के छंगा की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई. दही थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में विनोद और राम आसरे की मौत हो गई. आसीवन थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने अंश व राजेपाल की मौत हो गई. पुरवा कोतवाली क्षेत्र में आंधी के समय दीवार गिरने से सियाराम की मौत हो गई. उन्नाव में आंधी तूफान की वजह से 6 की मौत हो गई.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
वहीं इन मौतों तो लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने आंधी, तूफान आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का संज्ञान लिया है. CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. CM योगी ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं. CM ने DM को फील्ड पर निकल कर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. CM ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशु हानि पर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया है. साथ ही सीएम योगी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सीएम योगी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है. साथ ही राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से नुकसान का सर्वे कराकर शासन को भी अवगत कराने के लिए निर्देशित किया. सर्वे के बाद नुकसान का आंकलन पूरा कर तुंरत मुआवजा देने के लिए कहा गया है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *