प्रेमानंद महाराज के आश्रम से आई चेतावनी! सुन टेंशन में आ जाएंगे भक्त, बोले- ‘सावधान…’

0
प्रेमानंद महाराज के आश्रम से आई चेतावनी! सुन टेंशन में आ जाएंगे भक्त, बोले- ‘सावधान…’


Last Updated:

Premanand Maharaj News: प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों को ये खबर हैरानी में डाल सकती है. उनके आश्रम से आई इस चेतावनी ने सभी के कान खड़े कर दिए हैं. आश्रम का कहना है कि कुछ ऐसा हो रहा है, जो ठीक नहीं है…और पढ़ें

प्रेमानंद महाराज.

हाइलाइट्स

  • प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों का AI से दुरुपयोग हो रहा है.
  • अनधिकृत सामग्री न बनाने, न समर्थन करने की अपील.
  • सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल से प्रसारित सामग्री पर विश्वास करें.

मथुरा. संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों को ये खबर चौंका सकती है. प्रेमानंद महाराज के आश्रम से आई इस चेतावनी ने लाखों भक्तों के कान खड़े कर दिए हैं. प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों का कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से दुरुपयोग कर रहे हैं. उनके आश्रम श्रीराधा केलिकुंज ने इस बारे में चेतावनी जारी कर ऐसे अमर्यादित कृत्यों को कानून और भक्तों की भावनाओं के खिलाफ बताया है. आश्रम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आप सभी को सूचित और सावधान करना है कि कई लोग पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज की Photos, Videos और Audios को Artificial Intelligence (AI) के माध्यम से मनमाने ढंग से Social Media Platforms पर डाल रहे हैं जो बिल्कुल ही मर्यादा और कानून के खिलाफ है. ये कृत्य भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हैं. समय समय पर पहले भी हमारे और से ऐसी सूचनाएं दी गई हैं.

न समर्थन करें, न शेयर
आश्रम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आप सभी से प्रार्थना और निवेदन है कि कोई भी किसी भी प्रकार से AI का प्रयोग कर पूज्य महाराज जी की मनमाने ढंग से Photos, Videos और Audios न बनाएं, न प्रभावित हों, न समर्थन करें और न ही कहीं Share करें. केवल हमारे अधिकृत और सत्यापित सोशल मीडिया माध्यमों से प्रसारित Photos, Videos, Audios और Information पर ही विश्वास करें.

वरना खुद जिम्मेदार
आश्रम श्रीराधा केलिकुंज के मुताबिक, हम किसी भी अनधिकृत Social Media Platforms पर बने Channels, Pages या Handles से प्रसारित की गई किसी भी प्रकार की Photos, Videos, Audios या Information के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे. कृपया सावधान और सतर्क रहें.

homedharm

सावधान…प्रेमानंद महाराज के आश्रम से आई चेतावनी! टेंशन में आ जाएंगे भक्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *