प्रेमी के साथ होटल पहुंची युवती, जल्दी से बुक कराया कमरा, स्टाफ ने खोला कमरा, नजारा देख निकल गई चीख
Last Updated:
Varanasi News : वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर में हाईवे किनारे स्थित विधान बसेरा होटल में एक युवती अक्सर अपने प्रेमी के साथ आती-जाती रहती थी. दो जुलाई को एक बार फिर से युवती अपने प्रेमी के साथ …और पढ़ें
वाराणसी में युवती के साथ होटल पहुंचा प्रेमी, फिर कर दी हत्या..
प्रेमी साहब बिंद ने कहा कि अलका शादी का दबाव बना रही थी. मैं शादी नहीं करना चाहता था. बार-बार पैसे मांगती थी. इसलिए होटल में बुलाकर हत्या कर दी. मैं गुजरात वापस जाना चाहता था लेकिन पुलिस की नाकाबंदी के चलते नहीं निकल पाया.
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है :
2 जुलाई की शाम 4 बजे बुधवार को रूपापुर इलाके के होटल विधान बसेरा होटल के एक कमरे में अलका बिंद की लाश कंबल में लिपटी हुई मिली थी. होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि पिछले दो महीने से लड़की अपने प्रेमी के साथ यहां आ रही थी. जान-पहचान होने की वजह से रजिस्टर पर कोई एंट्री भी नहीं की गई. स्टाफ ने पुलिस को बताया कि लड़की के प्रेमी ने कमरा बुक कराया था. दोनों कमरे में गए लेकिन शाम तक बाहर नहीं निकले. स्टाफ रूम को खाली समझकर सफाई करने के लिए अंदर गया तो बेड पर लड़की लाश देखकर चीख पड़ा.
अलका बिंद की ह्त्या के बाद उसके परिजनों ने गुरुवार सुबह कलकत्ता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाम कर दिया. डीसीपी आकाश पटेल, एसडीएम राजातालाब भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे. लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. अलंका बिंद वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज निवासी नर्सरी संचालक चन्द्रशेखर बिंद की बेटी थी. रूपापुर (खोचवां) स्थित महाविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी. घर से कॉलेज जाने की बात कहकर सुबह नौ बजे निकली. कॉलेज ना जाकर विधान बसेरा ढाबा पर पहुंची. छात्रा के ढाबा पर पहुंचने से 15 मिनट पहले साहब बिंद ढाबा पर पहुंचा था. शाम को ढाबा कर्मी प्रदीप जब कमरे की साफ-सफाई करने पहुंचा तो बेड पर युवती का शव पड़ा देख सन्न रह गया.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें