फर्जी रेंट एग्रीमेंट से विदेशी महिलाओं को लखनऊ में बसाया, नोटरी वकील पर FIR
Last Updated:
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में थाईलैंड और उज्बेकिस्तान महिलाओं को फर्जी रेंट एग्रीमेंट के सहारे बसाने वाले वकील पर FIR दर्ज की गई है. फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफीसर हर्ष सिंह की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई.
Lucknow News: फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनाने वाले अधिवक्ता पर FIR (AI Generated Image)लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वीजा नियमों का उल्लंघन कर रह रही थाईलैंड और उज़्बेकिस्तान की महिलाओं के लिए फर्जी रेंट एग्रीमेंट तैयार करने के आरोप में नोटरी वकील सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफीसर (एफआरआरओ) हर्ष सिंह की शिकायत पर की गई, जिसमें श्रीवास्तव और उनके अज्ञात सहयोगियों को आरोपी बनाया गया है.
नोटरी रजिस्ट्रेशन में भी फर्जीवाड़ा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने नोटरी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की थी. उनके द्वारा तैयार किए गए रेंट एग्रीमेंट में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई. श्रीवास्तव लखनऊ कलेक्ट्रेट में प्रैक्टिस करने वाले एक नोटरी वकील हैं, और उनके इस कृत्य ने नोटरी प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए हैं.
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
आगे की जांच जारी
गोमती नगर पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या श्रीवास्तव ने अन्य अवैध गतिविधियों के लिए भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं. उज़्बेकिस्तान की उस महिला के खिलाफ इंटरपोल के लुकआउट सर्कुलर को ध्यान में रखते हुए, पुलिस इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देख रही है.

Principal Correspondent, Lucknow