फिरोजाबाद के युवाओं के लिए मौका…इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद मिलेगी नौकरी, फटाफट करें आवेदन

0
फिरोजाबाद के युवाओं के लिए मौका…इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद मिलेगी नौकरी, फटाफट करें आवेदन


Last Updated:

Firozabad News: फिरोजाबाद में अग्निशमन विभाग द्वारा युवाओं को फ्री अग्नि सुरक्षा ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे सत्येन्द्र पांडेय के अनुसार उन्हें नौकरी के नए अवसर मिलेंगे.

धीर राजपूत/ फिरोजाबाद : यूपी के फिरोजाबाद में अग्निशमन विभाग द्वारा युवाओं को फ्री प्रशिक्षण देने के लिए मुहिम शुरु की गई है. जिसमें युवाओं को आग से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए विभाग द्वारा अग्निशमन कार्यालय पर कैंप लगाए जा रहे हैं,जहां से युवाओं की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद निजी भवनों और कारखानों में ‘अग्नि सुरक्षा अधिकारी’ और ‘अग्नि सुरक्षा कर्मियों’ की भर्ती की जाएगी. जिसमें यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी का अवसर मिल सकेगा. जिले के अग्निशमन कार्योलयों पर यह प्रशिक्षण एक सप्ताह तक चलेगा. कोई भी युवा इस कैंप में पहुंचकर फ्री ट्रेनिंग ले सकता है.

युवाओं को आग पर काबू पाने की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग

फिरोजाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येन्द्र पांडेय ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा मिले दिशा निर्देशों के तहत फिरोजाबाद में युवाओं को फ्री ट्रेनिंग देने के लिए एक सप्ताह तक कैंप लगाए जा रहे हैं.इसमें जिले के युवा अचानक होने वाली आग की घटनाओं पर काबू पाने की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे. फिरोजाबाद जिले के अग्निशमन कार्यालयों पर इसकी ट्रेनिंग युवाओं को फ्री दी जा रही है. इसके बाद युवाओं को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. इसमें ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद युवाओं को रोजगार का भी अवसर दिया जाएगा. निजी भवनों, अस्पतालों और कारखानों में अग्नि सुरक्षा कर्मियों और अग्नि सुरक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती होने का भी अवसर मिलेगा.

ट्रेनिंग के लिए साथ ले जाएं आधार कार्ड 

पांडेय ने बताया कि अगर कोई भी युवा आग पर काबू पाने के लिए विभाग द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग लेना चाहता है, तो इसके लिए वह कार्यालय पर लगाए गए कैंप में आ सकता है.इसके लिए युवा को अपने साथ केवल आधार कार्ड लेकर आना होगा.इसकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को एक प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा.जिससे युवा नौकरी हासिल करने के लिए उसका प्रयोग कर सकेंगे.वहीं यह ट्रेनिंग सुबह दस बजे के बाद शुरु होती है.अभी फिरोजाबाद में लगभग 50 युवा इसकी ट्रेनिंग लेने आ रहे हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

फिरोजाबाद के युवाओं के लिए मौका…इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद मिलेगी नौकरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *