बदांयू जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी जीतू ने लाश से चुराए कुंडल
Last Updated:
Budaun Latest News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में जिला अस्पताल के अंदर एक मृत महिला के शव से कान के कुंडल निकाल लिए गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
बदांयू जिला अस्पताल का मामला सीसीटीवी फोटेज वायरल.
बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां जिला अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी द्वारा मृत महिला के शव से सोने का कुंडल निकालने का वीडियो सामने आया है. इस मामले में जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को हटाने का आदेश दिया है. दातागंज कस्बे की रहने वाली 48 वर्षीय शहाना पत्नी बाबू की तबीयत खराब थी. तो परिजन उन्हें रात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
तो डॉक्टर ने कर्मचारियों को उनके शव को शव वाहन तक छोड़ने के लिए कहा. आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी वीरू और वार्डबाय सुनील द्वारा महिला के शव को शव वाहन तक छोड़ने जा रहे थे. तभी वीरू ने मृत महिला के शव के कान से सोने का कुंडल निकाल लिया. जब महिला के परिजन शव को दातागंज लेकर पहुंचे. तो वहां महिला के कान से कुंडल गायब दिखाई दिए. जिसके बाद मृतका के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर जानकारी जुटाई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
वायरल वीडियो में चौंकाने वाला सच
जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें वीरू नाम का आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी महिला के शव के कान से कुंडल निकालता नजर आया. फिलहाल पुलिस ने वीरू को पकड़कर जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में मृत महिला के परिजन उमर अंसारी ने थाने में तहरीर दी है. वहीं जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा संविदा कर्मी सफाई कर्मी को हटाने के लिए आउटसोर्सिंग ठेके कंपनी को लिखा गया है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें