बरेली के उपद्रवियों की खैर नहीं, NSA के तहत होगा एक्शन, स्कूल-बाजार खुलेंगे

0
बरेली के उपद्रवियों की खैर नहीं, NSA के तहत होगा एक्शन, स्कूल-बाजार खुलेंगे


Live now

Last Updated:

I love Muhammad News Live: आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद ने उत्तर प्रदेश की फिजा को खराब कर दिया है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर गए. बरेली में बिना परमिशन के प्र…और पढ़ें

लखनऊः आई लव मोहम्मद के पोस्टर विवाद से उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है. बीते शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हंगामा देखने को मिला. बरेली में पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी तो वहीं आगरा में देर रात मुस्लिम महिलाएं आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर सड़क पर उतर गईं. हालांकि इन प्रदर्शनों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है. सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हंगामा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा ना जाए.

September 27, 2025 07:00 IST

I Love Muhammad News: बरेली बवाल में अब तक 23 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Bareilly News: बरेली में हुए बवाल को लेकर पुलिस ने अब तक 23 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही एहतियात के तौर पर बरेली में गैर जनपदों से आए पुलिस फोर्स की ड्यूटी बढ़ाई गई. 28 तारीख तक ड्यूटी बढ़ाई गई है. एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने ड्यूटी बढ़ाने का आदेश दिया.

September 27, 2025 06:34 IST

Maulana Tauqeer Raza News: मौलाना तौकीर हुआ नजरबंद

मौलाना तौकीर को किया गया नजरबंद. मौलाना तौकीर जहां रुके हुए हैं, उस घर पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात. बताया गया है कि थाना बारादरी क्षेत्र में फइक एंक्लेव में ठहरा है मौलाना तौकीर. तौकीर ने कहा कि वो गिरफ्तारी देने के लिए तैयार है. लेकिन उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि इतने सारे लोग रसूल के नाम पर बाहर आए. तौकीर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ये सब प्रशासन ने करवाया है. पुलिस तौकीर को किसी से मिलने नहीं दे रही है.

September 27, 2025 06:28 IST

I love Muhammad News: उपद्रवियों के खिलाफ एनएसए के तहत होगा एक्शन

बरेली में हुए बवाल को लेकर डीएम ने कहा कि अब हालात सामान्य हैं. स्कूल-बाजार सब खुले रहेंगे. वहीं उपद्रवियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई है. इसके अलावा मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर दिया गया है.

September 27, 2025 05:59 IST

Bareilly News: उपद्रवी पहुंचे जेल, घरवाले बताने लगे बेगुनाह

बरेली में जुमे की नमाज के बाद हंगामा करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर देर रात परिजन थाने पहुंचे. उन्होंने गिरफ्तार अपनों को बेगुनाह बताया. हालांकि पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तारी की जा रही है. देर रात दर्जनों महिलाएं अपने अन्य सदस्यों के साथ थाने पहुंचीं. परिजनों ने तरह-तरह की बयान बाजी की. इस दौरान एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने बड़ा आदेश दिया है कि किसी भी बेगुनाह को परेशान नहीं किया जाएगा. लेकिन जो गुनाहगार है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

September 27, 2025 05:28 IST

I love Muhammad News: आगरा में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर सड़क पर मुस्लिम महिलाएं

आगरा शहर में देर रात मुस्लिम महिलाओं ने जुलूस निकाला. बुर्का और मखनी पहनकर जुलूस में पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं. I love Mohammad को लेकर निकाला गया जुलूस. जुलूस के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने I LOVE MOHAMMAD के लगाए नारे. महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर निकाला जुलूस. जांच पड़ताल में जुटी थाना पुलिस. थाना मंटोला क्षेत्र का मामला.

September 27, 2025 05:26 IST

I love Muhammad News: उपद्रवियों को कुचलने का यही सही समय- सीएम योगी

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बढ़ते बवाल को देखते हुए सीएम योगी ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक है. उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय सही समय है. विभिन्न जिलों में सम्प्रदाय विशेष द्वारा जुलूस प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने की कोशिशों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि हर उपद्रवियों को सरकार कुचल देगी. अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए. कोई बच न सके. सीएम योगी ने कहा कि कोई उपद्रवी नहीं बचेगा. कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा अराजकता फैलाने की सोच नहीं सकेंगे. कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद सहित विभिन्न जिलों की घटनाओं पर सीएम योगी ने नाराजगी जताई है. उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर और संपत्ति तक जांच के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया है कि हर उपद्रवी चिन्हित हो, वीडियो फुटेज व सोशल मीडिया मॉनीटरिंग से कोई भी बच न पाए.

September 27, 2025 05:23 IST

Maulana Tauqeer Raza News: मौलाना तौकीर रजा ने कहा- रसूल की याद में मिटने को तैयार

बरेली में बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा ने बड़ा बयान दिया है. योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की हुकूमत मुसलमान के खिलाफ है. बरेली में सोची समझी साजिश के तहत बवाल करवाया गया. मौलाना तौकीर रजा ने अपने शरारती समर्थकों को मुबारकबाद दिया. मौलाना तौकीर रजा ने शरारती तत्वों को मुबारकबाद दिया. मौलाना तौकीर रजा ने बरेली की फिजा खराब करने वालों को मुबारकबाद दिया. मौलाना ने कहा कि रसूल के नाम पर मुसलमान मिटने को तैयार है. इसके अलावा उसने कहा कि इस बार मैंने पहले ही घर छोड़ दिया था. बता दें कि मौलाना तौकीर रजा अपने दोस्त के घर पर छुप कर बैठ गया. मौलाना ने कहा कि बरेली का मुसलमान शांत बैठने वाला नहीं है. अपने रसूल की याद में मिटने को तैयार है.

homeuttar-pradesh

बरेली के उपद्रवियों की खैर नहीं, NSA के तहत होगा एक्शन, स्कूल-बाजार खुलेंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *