बरेली हिंसा में 62 गिरफ्तार, 10 FIR, 74 दुकानें सील, मौलाना तौकीर के बुरे दिन

0
बरेली हिंसा में 62 गिरफ्तार, 10 FIR, 74 दुकानें सील, मौलाना तौकीर के बुरे दिन


Live now

Last Updated:

Bareilly Violence News Live: बरेली हिंसा मामले में लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है. अभी तक पुलिस ने 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी लोगों से पूछताछ चल रही है. पुलिस के साथ-साथ नगर निगम भी आरोपिय…और पढ़ें

Bareilly Violence News Live: बरेली हिंसा को हुए करीब 4 दिन हो चुके हैं. इन चार दिनों में पुलिस ने लगातार कार्रवाई की है और अब तक 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. साथ ही पुलिस ने हिंसा से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं, जिससे पता चलता है कि इस हिंसा की तैयारी बड़े स्तर पर की गई थी और इसकी साजिश बहुत पहले रची गई थी. इस हिंसा के दो मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें मौलाना तौकीर रजा और नदीम शामिल है. नदीम ने लोगों को व्हाट्सएप कॉल करके बरेली बुलाया था.

September 30, 2025 08:37 IST

Bareilly Violence News: बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड है नदीम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नदीम ने कुल 55 लोगों को व्हाट्सएप कॉल किया था. इन 55 लोगों के जरिए शहर में हिंसा फैलाने के लिए 1600 लोग जुटाए गए थे. सभी से कहा गया था कि सीएए-एनआरसी के विरोध प्रदर्शन की तरह ही नाबालिगों को आगे रखना है. उन्हीं लोगों ने खलील स्कूल तिराहे के पास और पिर श्यामगंज में माहौल को बिगाड़ा.

September 30, 2025 07:13 IST

Bareilly Violence Live News: तौकीर के करीबियों के 150 करोड़ की संपत्ति जब्त

Bareilly Violence Live: बरेली हिंसा मामले की जांच कर रही पुलिस ने डॉ. नफीस को हिरासत में ले लिया है. नफीस आईएमसी का प्रवक्ता है. सोमवार को पुलिस ने कुल 29 उपद्रवियों को जेल भेजा है. पुलिस से वायरलेस लूटने के बाद वह पुलिस की हर एक मूवमेंट की जानकारी ले रहा था. तौकीर के करीबियों के 150 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है.

September 30, 2025 07:07 IST

Bareilly Violence Live: बरेली में शुरू हुई इंटरनेट सेवा

बरेली में इंटरनेट सेवाओं को सुचारु किया गया. शनिवार शाम को बरेली में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थीं, जिसके बाद आज सुबह से इंटरनेट को खोला गया है.

September 30, 2025 07:07 IST

Bareilly Violence Live: फर्जी हस्ताक्षर मामले में भी नदीम पर होगी कार्रवाई

बीते गुरुवार को आईएमसी की ओर से जारी पत्र में नदीम, डॉक्टर नफीस और लियाकत खान के हस्ताक्षर थे. जांच में साफ हुआ कि लियाकत के हस्ताक्षर नदीम ने ही बना दिए थे. इस मामले में भी नदीम पर हो सकती है कार्रवाई. पुलिस से लूटे गए वायरलेस सेट से पुलिस मूवमेंट की जानकारी ले रहा था नदीम. बीते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद बरेली में हुआ था भारी बवाल.

September 30, 2025 07:04 IST

Bareilly Violence Live: बरेली हिंसा में 62 उपद्रवी गिरफ्तार

Bareilly Violence Live: बरेली में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बीच शांति. बरेली हिंसा मामले में पुलिस अब तक कुल 62 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है. बवाल करने वालों के खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. आईएमसी राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता डॉक्टर नफीस बरेली पुलिस की हिरासत में है. डॉक्टर नफीस को अंकल ऑफ आईएमसी कहा जाता है. नफीस का ऑफिस और 74 दुकानें बरेली नगर निगम, बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सील की. सोमवार को कल 29 उपद्रवी जेल भेजे गए.

homeuttar-pradesh

बरेली हिंसा में 62 गिरफ्तार, 10 FIR, 74 दुकानें सील, मौलाना तौकीर के बुरे दिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *