बसपा ज्वाइन करने से लेकर अखिलेश के बयान तक… क्या जेल से बाहर निकलते ही आजम खान ने क्लियर कर दी पिक्चर?
Last Updated:
Azam Khan News: आजम खान जेल से रिहा होते ही काफिले के साथ सीतापुर से रामपुर के लिए रवाना हुए. इस दौरान बीच रास्ते में उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत कर पहला रिएक्शन दिया.
सीतापुर. करीब 23 महीने जेल में बिताने के बाद आज सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने सीतापुर जेल से रिहाई के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया. आज काफिले के साथ में वह रामपुर के लिए रवाना हुए. बीच रास्ते में उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैंने किसी के साथ भी बुरा नहीं किया और दुश्मनों का भी बुरा नहीं किया. कोई भी मुझे बुरा नहीं कह सकता है. जेल से किसी की बात नहीं हो पाती है. अखिलेश यादव से कोई बात नहीं हुई. पहले दवा कराएंगे फिर आगे का प्लान बताएंगे. आजम खान ने कहा कि मुझे फोन करने तक की इजाजत नहीं थी. 5 साल बाहर की दुनिया से अलग था.
अखिलेश यादव के सवाल पर आजम खान ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. बसपा ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर अभी कुछ नहीं कह सकता. जो लोग अनुमान लगा रहे हैं ये बात तो वही लोग बताएंगे, कई साल तो मैं कटऑफ रहा. आजम खान ने कहा कि मैनें कभी किसी के साथ बुरा नहीं किया. मेरी कलम किसी के लिए गलत नहीं चली. अखिलेश ने जो कहा है उस पर मैं क्या कह सकता हूं.
Abhijeet Chauhan
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.