बहराइच में श्री श्याम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 31 रुपये में खिला रहीं स्वादिष्ट खानी

0
बहराइच में श्री श्याम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 31 रुपये में खिला रहीं स्वादिष्ट खानी


Last Updated:

बहराइच शहर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाला अचार, मुरब्बा या अन्य खाद्य पदार्थ जिसकी बिक्री के लिए दुकान बहराइच शहर के दूरसंचार ऑफिस के सामने श्री श्याम स्वयं सहायता समूह के नाम से खुला रखी है, जहां अब नई सेवा 31 और 51 रुपए में सब्जी पूड़ी और छोले चावल की भी शुरू हो गई है. ​दुकान पर भोजन के अलावा समूह की महिलाओं द्वारा पूरी शुद्धता के साथ तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद भी बिक्री के लिए यहां उपलब्ध रहते हैं.

बहराइच: आज के इस मंहगाई भरे दौर में जहां 100 रुपये में एक वक्त का भरपेट और शुद्ध खाना मिलना नामुमकिन सा लगता है, वहीं बहराइच शहर में एक दुकान इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां मात्र 31 रुपये से 51 रुपये में स्वाद और सेहत से भरपूर सब्जी-पूड़ी के साथ छोले-चावल का ऐसा कॉम्बो मिल रहा है, जिसको कोई भी व्यक्ति बड़े आराम से अपना पेट भर सकता है. जो इधर-उधर नहीं बल्कि स्वयं सहायता समूह की दुकान पर मिल रहा है.

समूह की महिलाओं ने किया शुरू

बहराइच शहर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाला अचार, मुरब्बा या अन्य खाद्य पदार्थ जिसकी बिक्री के लिए दुकान बहराइच शहर के दूरसंचार ऑफिस के सामने श्री श्याम स्वयं सहायता समूह के नाम से खुला रखी है, जहां अब नई सेवा 31 और 51 रुपए में सब्जी पूड़ी और छोले चावल की भी शुरू हो गई है. ​दुकान पर भोजन के अलावा समूह की महिलाओं द्वारा पूरी शुद्धता के साथ तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद भी बिक्री के लिए यहां उपलब्ध रहते हैं. स्वादिष्ट अचार,​ घरेलू मुरब्बा,​ शुद्ध सिरका और अन्य सामग्रियां भी साथ में लोगों के लिए उपलब्ध हैं.

बजट का रखा गया है ख्याल

इस दुकान की सबसे खास बात यह है कि यहा हर वर्ग के बजट का ख्याल रखा गया है. पिछले कई दिनों से इस दुकान पर एक शानदार व्यवस्था चल रही है, मात्र 31 रुपये में भी पूड़ी-सब्जी और छोले-चावल का सिस्टम उपलब्ध कराया गया है. जिसकी बिक्री करने वाले रवि जी बताते है, हमारा मकसद मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि लोगों को कम से कम दाम में घर जैसा शुद्ध खाना देना और समूह की महिलाओं के हुनर को बाजार तक पहुंचाना है. इस सिस्टम से कोई भी मजदूर, छात्र या राहगीर बिना जेब ढीली किए पेट भर सकता है.

31 रुपये में भर जाता है पेट

रवि ने बातचीत में बताया है पहले या दुकान बहराइच शहर में सीडीओ आवाज के पास पानी टंकी चौराहे पर थी जहां पर जगह अच्छी खासी थी और धीरे-धीरे ग्राहक भी जान गए थे. तब वहां पर बिक्री अच्छी होती थी लेकिन किसी कारणवश जब से इस दुकान को वहां से अधिकारियों के आदेश पर हटाकर दूरसंचार ऑफिस कलेक्ट्रेट के सामने जगह दी गई है. तब से अचार, मुरब्बा और विभिन्न उत्पाद की बिक्री धीमी हो गई है तो मैंने सोचा क्यों ना कुछ ऐसा किया जाए.

जिससे लोगों पेट भी भरे और प्रचार भी हो अपनी इन्हीं सोच को लेकर रवि जी ने 31 में चार पूड़ी छोले, चावल, सलाद अचार, और 51 रुपए में 6 पूड़ी सब्जी छोले, चावल, अचार का कोंबो शुरू कर दिया है। जो अब लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस सामग्री को बनाने में किसी भी नुकसान दायक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है ना ही किसी कलर का इस वजह से लोगों को अब यह और समझ में आ रहा है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *