बांके बिहारी कॉरिडोर पर बवाल, लोगों ने दी सरकार को खुली चेतावनी
Last Updated:
वृंदावन के बिहारीपुरा के निवासी कॉरिडोर को लेकर कई चौकाने वाली खुलसी किए हैं. राधा मोहन घेरा और बिहारी जी पूरा के लोगों का कहना है कि अगर कॉरिडोर बनाने वालों में हिम्मत है. वह एक रात सेवा कुंज में जाकर सो जाएं….और पढ़ें
किसी के माथे पर मकान और दुकान टूटने का डर, तो किसी के मुंह पर गुस्से का लालपन. तो कोई सरकार को कोसता हुआ आता है नजर. वृंदावन के लोगों को जब से बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनने की बात पता चली है, तब से लगातार गोस्वामी समाज के साथ-साथ स्थानीय लोग भी अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार को खरी खरी सुनते हुए भी नजर आते हैं. यहां हर किसी की जुबान पर सरकार का विरोध है. कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहता है कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के आसपास बनी हुई कुंज गलियों को तोड़ा जाए. उसे तोड़कर कॉरिडोर निर्माण किया जाए.
कुंज गलियों को तोड़ने से यहां की पौराणिकता खत्म हो जाएगी. लोकल 18 की टीम वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के आसपास बनी हुई गलियों से गुजरी. यहां से गुजरते वक्त कुछ लोगों से बातचीत की. 65 वर्षीय बुजुर्ग नें बातचीत की. बातचीत के दौरान कई ऐसे खुलासे किये, जो कॉरिडोर की विरोध में थे. सरकार के खिलाफ इस बुजुर्ग व्यक्ति के जहन में घुसा था. सरकार को कोर्स रहा था. इतना ही नहीं यहां तक उसे बुजुर्ग व्यक्ति ने सरकार और सरकार के नुमाइंदों को खुली चेतावनी भी दे डाली.
वह सुबह का सूरज नहीं देख पाता
वृंदावन के बिहारीपुरा के निवासी कॉरिडोर को लेकर कई चौकाने वाली खुलसी किए हैं. राधा मोहन घेरा और बिहारी जी पूरा के लोगों का कहना है कि अगर कॉरिडोर बनाने वालों में हिम्मत है, तो वह एक रात सेवा कुंज में जाकर सो जाएं. हम मान जाएंगे कि वह कॉरिडोर बनाने के लिए सक्षम हैं. जो भी सेवाकुंज में रात में रुक जाता है वह सुबह का सूरज नहीं देख पाता.