बाइक में घुस गया है बारिश का पानी और नहीं हो रही है स्टार्ट, तो अपनाएं ये ट्रिक, तुरंत हो जाएगी चालू

0
बाइक में घुस गया है बारिश का पानी और नहीं हो रही है स्टार्ट, तो अपनाएं ये ट्रिक, तुरंत हो जाएगी चालू


Last Updated:

Motorcycle Tips: बरसात के मौसम में अगर आपके बाइक में पानी घुस जाता है और वह स्टार्ट नहीं होती है, तो ऐसे में कुछ ट्रिक अपनाकर आप अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में सड़क पर जल भराव की समस्या भी होने लगी है. सड़क पर जल भराव होने से जब हम बाइक और स्कूटी लेकर गुजरते हैं या फिर हमारी बाइक और स्कूटी खुले आसमान के नीचे खड़ी रहती है, तो बरसात का पानी बाइक के इंजन बैटरी आदि को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और हमारी बाइक स्टार्ट नहीं होती. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपकी बाइक बारिश के पानी की वजह से स्टार्ट नहीं हो रही है, तो तुरंत क्या उपाय करें. आईए जानते हैं क्या कहते हैं इस पर एक्सपर्ट.

चोक का करें इस्तेमाल 
मोटरसाइकिल मैकेनिक संतोष कुमार ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि बारिश में पानी की वजह से बाइक स्टार्ट करते समय चोक का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसका इस्तेमाल करने से तेल और एयर का मिक्सचर इंजन में बढ़ जाता है, जिससे बाइक आसानी से स्टार्ट हो जाती है.

बिना इग्निशन के करें किक 
जब आप बाइक को बारिश में भीगने के बाद स्टार्ट कर रहे हों तो शुरुआत में किक मारने से पहले 2-3 बार धीरे-धीरे किक लगाएं. क्योंकि इससे इंजन में आयल सर्कुलेट हो जाता है, जो उसे आसानी से स्टार्ट करने में मदद करता है. इसके बाद बाइक बिना किसी परेशानी के आसानी से स्टार्ट हो जाती है.

एक्सेलरेटर का इस समय करें प्रयोग 
मैकेनिक संतोष कुमार ने बताया कि जब आप बारिश के दरमियान बाइक को स्टार्ट कर रहे हों तो किक मारने के दौरान थोड़ा-थोड़ा एक्सेलरेटर जरूर दें ताकि हवा मिश्रण सही मात्रा में इंजन तक पहुंच सके. ऐसा करने से बाइक जल्दी स्टार्ट हो जाएगी. बाइक स्टार्ट करने के लिए इस ट्रिक का प्रयोग किया जा सकता है.

सिलेंडर को गर्म करने की करें कोशिश
बाइक स्टार्ट करने से पहले इंजन के पास के हिस्सों को आप अपने हाथों से हल्का गर्म किया जा सकता है. ऐसा करने से इंजन के पुर्जों का तापमान थोड़ा बढ़ जाएगा और बाइक स्टार्ट करने में आसानी होगी.इसके अलावा बाइक की बैटरी को भी चेक करना जरूरी है क्योंकि बारिश में बैटरी की चार्जिंग जल्दी कम हो जाती है. ऐसे में अगर आपकी बैटरी कमजोर है, तो उसे चार्ज या बदलने पर विचार कर सकते हैं. जिन बाइक में सेल्फ-स्टार्ट का फीचर्स होता है उनमें यह समस्या देखने को ज्यादा मिलती है.

homelifestyle

बाइक में घुस गया है बारिश का पानी तो अपनाएं ये ट्रिक, तुरंत हो जाएगी स्टार्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *