बाघ मित्रों की बनी हमदर्द संस्था, उठाएगी बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में मानव और वन्यजीवों के बीच हो रहे संघर्ष में जहां बाघ मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं अब इनकी सेवाओं और बाघ हमलों से प्रभावित परिवारों के बच्चों को एक बड़ी राहत मिली है. एक परोपकारी संस्था ने इन बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का निर्णय लिया है, जिससे न केवल सामाजिक सहयोग की मिसाल कायम हुई है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद भी जगी है.
Source link