बाजार में 80 रुपए किलो मिलती है बहराइच की ये मिठाई, पूरे हिंदुस्तान में फेमस
Last Updated:
Bahraich News: बहराइच में बनने वाली एक ऐसी मिठाई की चर्चा पूरे हिन्दुतान में है. यहां के पानी में तासीर ही कुछ ऐसी ही है कि इसके अलावा किसी अन्य स्थान की मिठाई का स्वाद ऐसा नहीं हो सकता है. आइए इसको बनाने की पूरी प्रक्रिया आपको बताते हैं.
बहराइच: जिले में बनने वाली एक ऐसी मिठाई जिसकी चर्चा पूरे हिन्दुतान में है. पूर्वजों के जमाने से खाई जाने वाली इस खास मिठाई का सेवन पूरे साल रखकर भी आराम से किया जा सकता है. बुजुर्ग बताते थे कि इसको खाने से लू भी नहीं लगती और गर्मी में बार-बार प्यास भी नहीं लगती, जिसका नाता बहराइच के पानी से भी है. यहां के पानी में तासीर ही कुछ ऐसी ही है. आइए इसको बनाने की पूरी प्रक्रिया आपको बताते हैं.
इस मिठाई के सेवन के फायदे
हम बात कर रहे हैं बहराइच की फेमस मिठाई बरसोला के बारे में, जिसका सेवन पहले घर-घर में किया जाता था. अतिथि आने पर सबसे पहले लोग इस मिठाई के साथ ही पानी दिया करते थे, जिसको खाकर पानी पीने से तुरंत प्यास भी बुझ जाती थी और बार-बार प्यास भी नहीं लगती थी. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे लोग इस मिठाई का सेवन कर रहे हैं. बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आती है.
चीनी-पानी से होती है तैयार
बहराइच के पानी में ऐसी तासीर है कि यहां के जैसा बरसोला कही नहीं बनाता. शायद यही वजह भी है, जो आज तक बहराइच के बरसोला का कोई तोड़ नहीं है. आज भी बहराइच के बरसोले दूर-दराज तक बिक्री के लिए जाते हैं. इसको बनाने के लिए चीनी, पानी और इलाइची का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले लोहे की बड़ी-सी कढ़ाई में चीनी, पानी को मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है. बाद में हल्का ठंडा होने पर विशेष प्रकार से इसके गोले बना लिए जाते हैं, जिसका आकार बड़ा और छोटा आवश्यकतानुसार होता है.
बहराइच में यहां ले सकते हैं बरसोले का स्वाद
अगर आप बहराइच जिले का यह मशहूर बरसोला खाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बहराइच शहर के किनारे प्रसिद्ध स्थान दरगाह शरीफ के गेट पर आना पड़ेगा, जहां पर आपको बहुत सारी दुकान बरसोले की दिख जाएगी. यहां से आप इस बरसोले का स्वाद 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से ले सकते हैं. अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे लेते हैं तो रेट और भी कम हो जाता है. यहां पर आपको हर वक्त बरसोला बनते हुए भी दिखाई दे जाता है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.